पर्वतीय क्षेत्रों की विषम भौगोलिक परिस्थितियों मेंअधिक मिट्टी तेल की मांग

 नई दिल्ली –मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने सोमवार को  केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान से भेंट की। मुख्यमंत्री ने केंद्रीय मंत्री से आग्रह किया कि उत्तराखण्ड राज्य में सिटी गैस वितरण परियोजना का विस्तार देहरादून, हरिद्वार, ऊधमसिंह नगर व नैनीताल के पूर्ण नगर क्षेत्र व उससे लगे अर्द्धनगरीय क्षेत्रों तक करते हुए राज्य में सिटी गैस वितरण परियोजना के कार्यों को शीघ्र पूरा किया जाए। 

मुख्यमंत्री ने पेट्रोलियम केंद्रीय मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान से ओएनजीसी देहरादून के  अस्पताल को अपग्रेड कर 500 बेड का करने का आग्रह किया। केन्द्रीय मंत्री ने अपने मंत्रालय के अधिकारियों को इसकी सम्भावना देखने के निर्देश दिये। मुख्यमंत्री ने राज्य के पर्वतीय क्षेत्रों की विषम भौगोलिक परिस्थितियों को देखते हुए मासिक मांग 1185 के.एल. मिट्टी तेल के आवंटन के लिये भी केन्द्रीय मंत्री से अनुरोध किया।केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री  धर्मेन्द्र प्रधान ने मुख्यमंत्री  तीरथ सिंह रावत को हर सम्भव सहयोग के प्रति आश्वस्त किया। इस अवसर पर मुख्य सचिव  ओमप्रकाश, सचिव  अमित नेगी,  राधिका झा,  शैलेश बगोली,  सुशील कुमार उपस्थित थे।

Comments

Popular posts from this blog

कावड़िये को डूबने से बचाया एसडीआरएफ ने

बिल लाओ ईनाम पाओ योजना के तहत माह अक्टूबर और नवंबर के विजेता

मोबाईल गुम होने की सूचना इस नम्बर 9456591502 पर दें।