Posts

एमआई-17 हेलीकाप्टर से नरेंद्रनगर रेंज में बुझाई गई वनाग्नि

Image
नरेंद्रनगर – मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने कहा है कि प्रदेश में वनाग्नि के प्रकोप को कम करने के लिए राज्य सरकार पूरी गम्भीरता से प्रयास कर रही है। इसके लिए हर जरूरी और उपलब्ध संसाधन का उपयोग किया जा रहा है। भारत सरकार ने वायु सेना के हेलीकाप्टर उपलब्ध कराए हैं। आज एक एमआई-17 हेलीकाप्टर का उपयोग किया गया। गढ़वाल में आज टिहरी जनपद अन्तर्गत नरेन्द्रनगर वन प्रभाग की नरेन्द्रनगर रेंज में वनाग्नि को बुझाने का कार्य किया गया। दूसरा हेलीकाप्टर हल्द्वानी पहुंच चुका है। उसका भी उपयोग किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने मांग किए जाने पर प्राथमिकता से तत्काल एमआई-17 हेलीकाप्टर उपलब्ध कराए जाने पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह  और भारत सरकार का आभार व्यक्त किया। गौरतलब है कि रविवार को मुख्यमंत्री  तीरथ सिंह रावत ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से फोन पर बात कर उत्तराखण्ड के जंगलों में लगी आग को बुझाने के लिए हेलीकाप्टर दिए जाने का अनुरोध किया था।   वन हरक सिंह रावत ने कहा कि वनाग्नि को रोकने के लिए वन विभाग तत्पर है। विभाग के अधिकारियों और कर्मचरियों की छुट्टियों पर रोक लगा दी गई है। स्थान...

जूना अखाड़े में दीक्षित किए नागा सन्यासी

Image
हरिद्वार – सन्यासी अखाड़ो की परम्परा में सर्वाधिक महत्वपूर्ण नागा सन्यासी के रूप में दीक्षित किए जाने की परम्परा है। जो केवल चार कुम्भ नगरों हरिद्वार,उज्जैन,नासिक तथा प्रयागराज में कुम्भ पर्व के अवसर पर ही आयोजित की जाती है। नागा सन्यासियों के सबसे बड़े अखाड़े श्रीपंच दशनाम जूना अखाडे में 05 अप्रैल को सन्यास दीक्षा का बृहद आयोजन किया। यह जानकारी देते हुए जूना अखाड़े के अन्र्तराष्ट्रीय सचिव व कुम्भ मेला प्रभारी श्रीमहंत महेशपुरी ने बताया सन्यास दीक्षा के लिए सभी चारों मढ़ियों जिसमेें चार,सोलह,तेरह व चैदह मढ़ी शामिल है,के नागा सन्यासियों का पंजीकरण किया जा रहा है। उन्होने बताया जो भी पंजीकरण का आवेदन आ रहे है उन सबकी बारीकि से जाॅच की जा रही है और केवल योग्य एवं पात्र साधुओं का ही चयन किया जा रहा है। श्रीमहंत महेशपुरी ने बताया नागा सन्यासी बनने के कई कठिन परीक्षाओं से गुजरना पड़ता है।   इसके लिए सबसे पहले नागा सन्यासी को महापुरूष के रूप में दीक्षित कर अखाड़े में शामिल किया जाता है। तीन वर्षो तक महापुरूष के रूप् में दीक्षित सन्यासी को सन्यास के कड़े नियमों का पालन करते हुए गुरू सेवा के साथ सा...

श्री पंचायती उदासीन बड़ा अखाड़ा की पेशवाई में आस्था और तिरंगा

Image
हरिद्वार – श्री पंचायती उदासीन बड़ा अखाड़ा की पेशवाई भव्य व दिव्य रूप से निकाली। उत्तरी हरिद्वार से शुरू हुई पेशवाई में आस्था, सौहार्द और उत्तराखंड की संस्कृति के रंग देखने को मिल रहे हैं।पेशवाई में योग गुरु बाबा रामदेव भी शामिल हुए और कुछ दूर तक पेशवाई में साथ चलें जहां पर उनका लोगों ने स्वागत किया ।  पेशवाई देखने के लिए जगह-जगह लोगों का हुजूम उमड़ा हुआ है। इसके साथ ही जगह-जगह साधु-संतों का स्वागत और जलपान कराया जा रहा है। भीमगोड़ाा से शुरू की गई तो जैसे ही हर की पौड़ी के पास पेशवाई पर तीन हेलीकॉप्टर से संतो के ऊपर पुष्प  वर्षा हुई। श्री पंचायती उदासीन बड़ा अखाड़ा की पेशवाई का शुभारंभ सुबह 10 बजे भूपतवाला दूधाधारी पर योगगुरू बाबा रामदेव, अखाड़े के कोठारी महंत दामोदर दास, सचिव अग्रदास महाराज और सहायक सचिव व्यास मुनि सहित अन्य साधु-संतों ने किया। यहां से पेशवाई सूखी नदी, खड़खड़ी, भीमगोड़ा हर की पैड़ी, अपर रोड, रेलवे रोड, शिव मूर्ति, तुलसी चैक, शंकराचार्य चैक, महात्मा गांधी मार्ग, बंगाली मोड़, पहाड़ी बाजार, महानंद मिशन कनखल चैक, दक्षेश्वर महादेव मंदिर रोड, होली मोहल्ला चैक होते हुए दक्षेश्...

लाखों रुपए भी हड़पे और रजिस्ट्री भी नहीं करवाई

Image
देहरादून – शिकायतकर्ता पदम सिंह पुत्र साधूराम निवासी बडोवाला ने पिछले साल 18 नवम्बर 20 में एक तहरीर दी थी जिसमें अभियुक्त द्वारा वादी से छल पूर्वक जमीन के नाम पर कुल 46 लाख लिये और जमीन की रजिस्ट्री भी नहीं करवाई और  रूपये भी वापस न लौटाना के समबन्ध में एक प्रार्थना पत्र एसआईटी देहरादून को प्रेषित किया गया था। जिस पर क्षेत्राधिकारी डोईवाला द्वारा जांच कर अभियोग पंजीकृत कर जांच के आदेश किये गये थे। जिसके आधार पर थाने में मु0अ0सं0 252/20 धारा 420/406/504/506/120बी बनाम नीरज कुमार आदि  पंजीकृत  किया गया था।इस अभियोग की विवेचना उप निरीक्षक कमलेश प्रसाद गौड के सुपुर्द की गई थी।जांच दौराने अभियुक्त नीरज कुमार के दिये गये पते पर  दबिश दी गई तो अभियुक्त अपनी गिरफ्तारी से बचने के लिए अपने निवास स्थान बदल-बदल कर रह रहा था। अभियुक्त वांछित व फरार चल रहा था। जिस पर  वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के द्वारा वांछित/फरार चल रहे अभियुक्तों की गिरफ्तारी को दिशा निर्देश दिये गये जिसके अनुक्रम में  पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के पर्यवेक्षण में पुलिस उपाधीक्षक सदर व प्रभारी निरीक्षक कोत...

शाही स्नानों की दूरदर्शन से लाइव कवरेज

Image
हरिद्वार – इस बार 2021 के कुंभ में होने वाले 12, 14 और 27 अप्रैल के शाही स्नान की दूरदर्शन से लाइव कवरेज की जायेगी। इसके अलावा मेला क्षेत्र में कुछ चिन्हित स्थानों पर बड़ी–बड़ी एलईडी स्क्रीन के जरिए कुंभ की सजीव झलकियां दिखाई जाएंगी। यह अहम जिम्मेदारी दूरदर्शन को सौंपी गई है।   इस संबंध में हरिद्वार स्थित सीसीआर टॉवर में आज महानिदेशक सूचना रणवीर सिंह चौहान, आईजी मेला संजय गुंजियाल और दूरदर्शन के उच्च अधिकारियों के बीच बैठक हुई। इस अवसर पर पुलिस महानिरीक्षक संजय गुंज्याल ने दूरदर्शन की टीम को कुंभ कवरेज के लिए हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। उन्होंने शाही स्नान की कवरेज के लिए दूरदर्शन को जरूरी सुविधा मुहैया कराने के निर्देश पुलिस अधिकारियों को दिए। बैठक में ड्रोन से कवरेज का ट्रायल करने पर भी विचार किया गया। सूचना महानिदेशक रणवीर सिंह चौहान ने कुंभ मेला नोडल अधिकारी (मीडिया) मनोज श्रीवास्तव को निर्देश दिए कि दूरदर्शन को मीडिया सेंटर और चयनित स्थानों पर हर जरूरी सुविधा उपलब्ध कराई जाए। दूरदर्शन अधिकारियों ने बताया कि आगामी तीन शाही स्नानों के दौरान 7 घंटे का लाइव प्रसारण किया जाएगा। ...

दरबार साहिब में श्रद्धालुओं ने किया श्री झंडे जी का आरोहण

Image
 देहरादून –श्री झण्डे जी आरोहण के बाद श्री झण्डा मेला 2021 हुआ शुरू पंजाब से आई हुई संगत ने श्री गुरु राम राय दरबार साहिब में श्री झंडा जी का आरोहण करने के बाद 1 सप्ताह का झंडा जी मेला हुआ शुरू श्रद्धालुओं का हुजूम रहा। सीमित कोविड-19 गाइडलाइन की दृष्टिगत इस बार दरबार साहिब में श्री झंडा जी आरोहण में श्रद्धालुओं की रही कम उपस्थिति क्योंकि कोविड-19 को ध्यान में रखते हुए इस बार दरबार साहिब प्रबंधन ने सीमित संख्या में श्रद्धालुओं ने किया श्री झंडा आरोहण। वही पुलिस ने भी सहारनपुर चौक - गऊघाट तिराहा - दर्शनी गेट -  मोची वाली गली - तालाब के चारों ओर - भण्डारी चौक ( गुरुद्वारे की ओर आने वाले सभी मार्गों ) पर बैरियर लगाकर सभी प्रकार के वाहनों का प्रवेश वर्जित किया।और साथ ही श्री झण्डे जी आने वाले श्रद्धालु एंव स्थानीय निवासियों से अपील की किसी भी प्रकार की असुविधा से बचने के लिये वाहनों के प्रयोग से बचें, साथ ही कोविड-19 से सम्बन्धित गाईड लाईन / निर्देशों का अक्षरशः पालन करें ।

उत्तराखण्ड राज्य आन्दोलन ने रंगकर्मी रेवानन्द भट्ट को दी श्रद्धांजली

Image
देहरादून – राज्य आंदोलनकारी व प्रसिद्ध रंगकर्मी रेवानन्द भट्ट उर्फ रेवा भाई का  31-मार्च देर सांय उनके निधन पर उत्तराखण्ड राज्य आंदोलनकारी मंच के साथ ही कई रंगकर्मी व साहित्यकारों एंव समाजसेवियों ने स्वर्गीय रेवा भट्ट को श्रद्धा सुमन अर्पित किये। उनके पुत्र नितिन भट्ट द्बारा हरिद्वार मे मुखाग्नि देकर उनका अंतिम संस्कार किया गया। जिला अध्यक्ष प्रदीप कुकरेती ने बताया कि वह नगर निगम से सेवा निवृत थे उनके एक पुत्र और एक पुत्री है जबकि उनका पुत्र नितिन भट्ट भी अपने पिता के पग चिन्हो पर रंगकर्मी व नाट्य मंच की भूमिका निभा रहा है। वरिष्ठ जनकवि डाo अतुल शर्मा बताते है कि पृथक उत्तराखण्ड राज्य आन्दोलन के दौरान जब मेरे लिखे सर्वाधिक चर्चित जनगीत  का पहला कैसेट निकला तो उत्तराखंड आन्दोलन मे उसने जन जन को उद्वेलित कर दिया था। जनगीत  था_लड़के लेंगे ..... भिड़ के लेंगे.... छीनके लेंगे.... उत्तराखंड ....जनगीत मे  बेहरतीन ढोलक की ताल भाई रेवा नंद भट्ट ने ही दी थी। प्रभात फेरी मे भी वे इस गीत के साथ ताल मिलाते और रंग जमा देते थे।  स्वर्गीय रेवा भट्ट जी एक बेहतरीन और दूरदर्शी इं...