लाखों रुपए भी हड़पे और रजिस्ट्री भी नहीं करवाई

देहरादून – शिकायतकर्ता पदम सिंह पुत्र साधूराम निवासी बडोवाला ने पिछले साल 18 नवम्बर 20 में एक तहरीर दी थी जिसमें अभियुक्त द्वारा वादी से छल पूर्वक जमीन के नाम पर कुल 46 लाख लिये और जमीन की रजिस्ट्री भी नहीं करवाई और  रूपये भी वापस न लौटाना के समबन्ध में एक प्रार्थना पत्र एसआईटी देहरादून को प्रेषित किया गया था।


जिस पर क्षेत्राधिकारी डोईवाला द्वारा जांच कर अभियोग पंजीकृत कर जांच के आदेश किये गये थे। जिसके आधार पर थाने में मु0अ0सं0 252/20 धारा 420/406/504/506/120बी बनाम नीरज कुमार आदि  पंजीकृत  किया गया था।इस अभियोग की विवेचना उप निरीक्षक कमलेश प्रसाद गौड के सुपुर्द की गई थी।जांच दौराने अभियुक्त नीरज कुमार के दिये गये पते पर  दबिश दी गई तो अभियुक्त अपनी गिरफ्तारी से बचने के लिए अपने निवास स्थान बदल-बदल कर रह रहा था। अभियुक्त वांछित व फरार चल रहा था। जिस पर  वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के द्वारा वांछित/फरार चल रहे अभियुक्तों की गिरफ्तारी को दिशा निर्देश दिये गये जिसके अनुक्रम में  पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के पर्यवेक्षण में पुलिस उपाधीक्षक सदर व प्रभारी निरीक्षक कोतवाली डोईवाला के निर्देशन में वांछित  अभियुक्तों की गिरफ्तारी को व0उ0नि0 महावीर सिंह रावत व उ0नि0 कमलेश गौड के नेतृत्व में टीम गठित की गई गठित टीम द्वारा अभियुक्त नीरज के मोबाईल नं0 की लोकेशन की जानकारी की गई तथा लोकेशन प्राप्त होने पर  उ0नि0 कमलेश गौड के नेतृत्व में टीम को वांछित अभियुक्त की गिरफ्तारी केे लिए गैर जनपद पौडी गढवाल रवाना किया गया  जिनके द्वारा अभियुक्त नीरजकुमार पुत्र स्व सुदेश कुमार निवासी मिस्सरवाला डोईवाला की लोकेशन ट्रेस कर  02 अप्रैल 21 को डेविडधार रोड जनपद पौडी गढवाल से गिरफ्तार किया गया । 

Comments

Popular posts from this blog

कावड़िये को डूबने से बचाया एसडीआरएफ ने

बिल लाओ ईनाम पाओ योजना के तहत माह अक्टूबर और नवंबर के विजेता

मोबाईल गुम होने की सूचना इस नम्बर 9456591502 पर दें।