Posts

आयुर्वेद में विश्वस्तरीय अनुसंधान कार्य पतंजलि योगपीठ में - डाॅ. सिंह

Image
 हरिद्वार –भारत सरकार के डिफेंस रिसर्च एण्ड डेवलप्मेंट आर्गेनाइजेशन (डी.आर.डी.ओ.) के डी.एस. व डाॅयरेक्टर जनरल लाइफ साइंस डाॅ. ए.के. सिंह का आज पतंजलि योगपीठ आगमन हुआ। उनके साथ पूर्व ड्रग कंट्रोलर जनरल ऑफ इण्डिया (डी.जी.सी.आई.) तथा वर्तमान डब्ल्यू.एच.ओ. के साइंटिफिक डायरेक्टर इण्डियन फार्मोकोकोपिआ जी.एन. सिंह भी मौजूद रहे। पतंजलि पहुँचने पर आचार्य बालकृष्ण ने पुष्पगुच्छ व शाॅल भेंट कर   स्वागत किया। इस अवसर पर डाॅ. सिंह ने पतंजलि अनुसंधान संस्थान का भ्रमण कर पतंजलि द्वारा संचालित शोध् कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि पतंजलि स्थित विश्वस्तरीय लैब अत्याधुनिक संयंत्रों से युक्त है। डाॅ. सिंह ने कहा कि मेरा यह प्रथम अनुभव है कि आयुर्वेद में एनिमल ट्रायल से लेकर ह्यूमन ट्रायल तक एविडेंस बेस्ड मेडिसिन की ड्रग डिस्कवरी के प्रामाणिक कार्य का संपादन किया जा रहा है। आयुर्वेद में इस तरह का विश्वस्तरीय अनुसंधान कार्य पतंजलि योगपीठ के माध्यम से ही संभव है। इस अवसर पर पतंजलि योगपीठ के महामंत्री आचार्य बालकृष्ण ने कहा कि पतंजलि अनुसंधान संस्थान स्थित लैब एन.ए.बी.एल. मान्यता प्राप्त ...

नाबालिक लड़की से छेड़छाड़ का आरोपी हुआ गिरफ्तार

Image
 देहरादून – रायपुर थाने पर एक व्यक्ति द्वारा सूचना दी गई कि एक लड़का बदनीयती से पिछले कुछ समय से उनकी लड़की का पीछा कर रहा हैं। तथा जब वादी द्वारा आरोपी से इस संबंध में रोक-टोक की गई तो आरोपी ने शिकायतकर्ता को भी जान से मारने की धमकी दी गई है। शिकायतकर्ता की तहरीर के आधार पर थाना रायपुर पर आरोपी के विरुद्ध पोक्सो एक्ट की संबंधित धाराओ में अभियोग पंजीकृत किया गया, जिसकी विवेचना उपनिरीक्षक मालनी द्वारा की जा रही है।  विवेचना के दौरान अभियुक्त गुरमीत पुत्र रोहिताश निवासी ब्रह्मवाला खाला को गिरफ्तार किया गया।   

प्रतिबंधित नशे की दवाइयों के साथ गिरफ्तार

Image
 देहरादून –जनपद को नशा मुक्त करने व नशा (अवैध शराब, चरस, गांजा, प्रतिबंधित दवाइया आदि) तस्करों के विरुद्ध लगातार जारी अभियान व शराब तस्करों की गिरफ्तारी के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के द्वारा आदेशित किया गया है। जिसके अनुपालन में  चौकी प्रभारी लक्ष्मण चौक के नेतृत्व में टीम गठित की गई है।अवैध नशा बेचने वालों के ठिकानों पर दबिश।अवैध नशा बिक्री वाले स्थानो पर दबिश।नशे के तस्करों के विरुद्ध वाहन चेकिंग।इस अभियान के लिए गठित टीम द्वारा संदिग्ध व्यक्ति साजु उम्र 28 वर्ष  पुत्र खुर्शीद निवासी- मस्जिद वाली गली कावली रोड को संदेह होने पर रोक कर चेक किया तो को उसके कब्जे से Alprazolam tablet- 375 अदद और Tramadol Capsule-672 कुल 1047 प्रतिबंधित नशीली दवाइयां बरामद हुई।अभियुक्त साजु के विरुद्ध NDPS अधिनियम के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत किया गया। 

स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

Image
 देहरादून   – अवैध नशे व तस्करों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत थाना नेहरू कॉलोनी में गठित पुलिस टीम के द्वारा गुरुवार की रात में दो स्मैक तस्करों को जोगीवाला चैकिंग बैरियर पर मुखबिर की सूचना पर एक्टिवा स्कूटी में 19 ग्राम स्मैक जिसकी कीमत करीब ₹ एक लाख होगी। इलैक्ट्रॉनिक तराजू व स्मैक बेचकर कमाए 7300 ₹ नगद के साथ गिरफ्तार किया। जिनके द्वारा प्रारंभिक पूछताछ में बताया कि बरामदा स्मैक को अलीम अपने गांव भगवानपुर से लेकर देहरादून आया था,उसके बाद सूरज थापा उम्र 39 वर्ष पुत्र स्वर्गीय नर बहादुर थापा निवासी बार्लोगंज मसूरी मूल पता नवादा थाना नेहरू कॉलोनी देहरादून।व अलीम उम्र 31वर्ष पुत्र नसीर अहमद निवासी ग्राम खुब्बनपुर भगवानपुर  थाना भगवानपुर हरिद्वार। सूरज और अलीम ने अपने-अपने हिस्से की स्मैक के कुछ भाग को नशे के आदि व्यक्तियों को बेचा तथा शेष बची हुई स्मैक को बेचने जा रहे थे। अभियुक्त  के विरुद्ध थाना नेहरू कॉलोनी पर धारा 8/21/60 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत किया गया।

सेवानिवृत हुए पुलिस अधिकारियों को एस एस पी ने स्मृति चिन्ह देकर की विदाई

Image
देहरादून –  वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक की उपस्थिति में पुलिस लाइन देहरादून में जनपद देहरादून से माह दिसम्बर  2020  में  सेवानिवृत होने वाले अधिकारी, कर्मचारियों के सम्मान में, वर्तमान में कोरोना वायरस से संक्रमण के दृष्टिगत सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का पालन करते हुए, विदाई समारोह का आयोजन किया गया।  समारोह में अधिवर्षता आयु पूर्ण करने के उपरान्त, सेवानिवृत्ति होने वाले 05 अधिकारी, कर्मचारी मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के द्वारा सेवानिवृत हुए अधिकारी, कर्मचारियों को शाल, स्मृति चिन्ह तथा उपहार देकर भाव-भीनी विदाई दी गई। इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  द्वारा उक्त अधिकारी, कर्मचारियों को सम्बोधित करते हुये सेवानिवृत के बाद उनके अच्छे स्वास्थ्य तथा दीर्घायु की कामना करते हुए पुलिस विभाग में उनके सेवाकाल के द्वौरान किए गये कार्यो की सराहना की तथा अपेक्षा की  कि भविष्य में भी उत्तराखण्ड पुलिस को उनके अनुभवों का लाभ एवं मार्गदर्शन मिलता रहेगा। आज सेवानिवृत होने वाले अधिकारी,कर्मचारी निम्नलिखित हैं।धीरेन्द्र सिंह रावत, पुलिस उपाधीक्षक के पद ...

चुराये सामान के साथ चोर गिरफ्तार

Image
 देहरादून –  बुधवार को डायल  112 के माध्यम से सूचना मिली की चंद्र रोड डालनवाला में एक निर्माणाधीन बंद घर से कुछ सामान चोरी हुआ है।  सूचना पर तत्काल कार्यवाही करते हुए टीमें बनाकर क्षेत्र की सीसीटीवी कैमरों कोो देखा गया तथा मुखबिर लगाये गए इस बीच वादी अमरदीप सिंह पुत्र कुलवंत सिंह निवासी 24 ई0सी0 रोड थाना डालनवाला के द्वारा इस बाबत चौकी मेें आकर एक प्रार्थना पत्र दिया गया जिसके आधार पर थाना डालनवाला पर मुकदमा अपराध संख्या 218/20 धारा 457/380 बनाम अज्ञात पंजीकृत हुआ। अज्ञात चोर की तलाश में क्षेत्र के सीसीटीवी कैमरा का अवलोकन किया गया साथ ही पुराने चोरों की जानकारी की गई तो सीसीटीवी में एक युवक चोरी का सामान ले जाता हुआ दिखाई दिया क्षेत्र में सीसीटीवी से प्राप्त शख्स के बारे में जानकारी की गई तो जानकारी मिली की यह व्यक्ति राहुल है जो पंचपुरी कॉलोनी रायपुर में निवास करता है मुखबिर खास  से सूचना मिली की यह व्यक्ति अभी-अभी चंद्र रोड लोहे के पुल के पास खड़ा हैं।मुखबिर खास की सूचना पर  राहुल  निवासी पंचपुरी कॉलोनी चंद्र रोड थाना रायपुर देहरादून को चंद्र रोड लो...

आशा रोड़ी के पास कार अनियंत्रित होकर खाई में गिरी

Image
 देहरादून –  गुरूवार सुबह के समय लगभग 5.30 बजे के करीब पुलिस को सूचना मिली की वन विभाग गेस्ट हाउस मोड़ (आशा रोड़ी )के  पास एक कार संख्या DL1ZA-8524 Ertiga अनियंत्रित होकर खाई में लगभग 100 मीटर नीचे गिर गई है जिसमें छः व्यक्ति सवार थे।   दुर्घटना में घायल कार चालक विवेक कुमार पुत्र सुरेश चंद्र निवासी संगम विहार दिल्ली उम्र 22 वर्ष, के साथ सवारियों मेें राकेश मेंडोला पुत्र नारायण प्रसाद मेंदोला निवासी 32 महाराणा प्रताप मार्ग सुभाष नगर थाना क्लेमेंट टाउन देहरादून उम्र 70 वर्ष,मदन मोहन  मेंडोला पुत्र नारायण प्रसाद मेंडोला उम्र 70 वर्ष,गोपाल कृष्ण मेंडोला पुत्र नारायण प्रसाद मेंडोला उम्र 72 वर्ष सुशीला मेंडोला पत्नी मदन मोहन  मेंडला उम्र 71 वर्ष,लीला मंडोला पत्नी गोपाल कृष्ण मेंडोला उम्र 63 वर्ष समस्त निवासी एक ही परिवार के हैं।  दुर्घटनाग्रस्त  कार में सवार सभी व्यक्तियों को हल्की चोटे आयी है, पुलिस द्वारा सभी घायलों को खाई से निकालकर 108 की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया है। दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।