आशा रोड़ी के पास कार अनियंत्रित होकर खाई में गिरी

 देहरादून –  गुरूवार सुबह के समय लगभग 5.30 बजे के करीब पुलिस को सूचना मिली की वन विभाग गेस्ट हाउस मोड़ (आशा रोड़ी )के  पास एक कार संख्या DL1ZA-8524 Ertiga अनियंत्रित होकर खाई में लगभग 100 मीटर नीचे गिर गई है जिसमें छः व्यक्ति सवार थे।


  दुर्घटना में घायल कार चालक विवेक कुमार पुत्र सुरेश चंद्र निवासी संगम विहार दिल्ली उम्र 22 वर्ष, के साथ सवारियों मेें राकेश मेंडोला पुत्र नारायण प्रसाद मेंदोला निवासी 32 महाराणा प्रताप मार्ग सुभाष नगर थाना क्लेमेंट टाउन देहरादून उम्र 70 वर्ष,मदन मोहन  मेंडोला पुत्र नारायण प्रसाद मेंडोला उम्र 70 वर्ष,गोपाल कृष्ण मेंडोला पुत्र नारायण प्रसाद मेंडोला उम्र 72 वर्ष सुशीला मेंडोला पत्नी मदन मोहन  मेंडला उम्र 71 वर्ष,लीला मंडोला पत्नी गोपाल कृष्ण मेंडोला उम्र 63 वर्ष समस्त निवासी एक ही परिवार के हैं।  दुर्घटनाग्रस्त  कार में सवार सभी व्यक्तियों को हल्की चोटे आयी है, पुलिस द्वारा सभी घायलों को खाई से निकालकर 108 की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया है। दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

Comments

Popular posts from this blog

बिल लाओ ईनाम पाओ योजना के तहत माह अक्टूबर और नवंबर के विजेता

चोरी की स्कूटी के साथ दो अरोपी को पकड़ा

कावड़िये को डूबने से बचाया एसडीआरएफ ने