Posts

सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखनी है शायद सी एम भुल गये

Image
देहरादून –मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आह्वान पर रात्रि 9 बजे अपने परिवार सहित आवास में दीपक जलाये मगर शायद वह भुल गये की हमें भी सामाजिक दूरी का पालन करना था लेकिन वह नहीं कर पाये। दून में भी लोगों ने अपने घरों की छतों पर दीए जलाकर प्रकाश किया लेकिन कुछ लोगों ने आज फिर पहले वाली गलती दोहराई और जैसे थाली बजाते हुए सड़कों पर आए थे वैसे ही आतिशबाजी कर दी जो पिछले 12 दिनों से पोलूशन का स्तर घट गया था उसे फिर बढ़ा दिया है। मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को भी उनके सहयोग के लिए धन्यवाद देते हुए कहा कि कोरोना वायरस से संघर्ष में इससे अवश्य ही हम सभी का उत्साह बढ़ेगा। पूरे देश ने जिस संयम और एकजुटता का परिचय दिया है, वह प्रेरणादायक है। हम अपने आत्मबल की शक्ति से कोरोना वायरस के खिलाफ लङाई में जरूर जीतेंगे। बस हमें निराश नहीं होना है, धैर्य और संयम बनाए रखना हैं।घर पर रहना है, सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखनी है और सरकारी दिशानिर्देशों का पालन करना है। 

संवेदनशील स्थानों पर ड्रोन कैमरों से नज़र

Image
देहरादून–कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव  के लिए वर्तमान में सम्पूर्ण देश मे किये गए लॉक डाउन के दृष्टिगत पुलिस द्वारा जनपद के सभी संवेदनशील स्थानों पर  ड्रोन कैमरों की सहायता से लगातार सतर्क दृष्टि रखी जा रही है।  शनिवार को पुलिस द्वारा आईटीडीए की ड्रोन टीम की सहायता से देहरादून के नगर क्षेत्र के संवेदनशील स्थानों पर भीड़ के संबंध में जानकारी प्राप्त करने तथा नियमों का पालन न करने वाले लोगो को चिन्हित करने के लिए ड्रोन कैमरों की मदद से निगरानी की गई।   इस दौरान नगर क्षेत्र अंतर्गत पटेल नगर क्षेत्र में लालपुल, संजय कालोनी, नई बस्ती, चमनपुरी, ट्रांसपोर्ट नगर, पित्थूवाला, मेहुवाला, आईएसबीटी, आजाद कॉलोनी, इंडस्ट्रियल एरिया पटेल नगर, ब्रम्हपुरी, शिमला बायपास, मोहब्बेवाला, चंद्रबनी आदि क्षेत्रों में, थाना डालनवाला क्षेत्र में काली मन्दिर कालोनी, करणपुर, नालापानी चौक, सर्वे चौक, परेड ग्राउण्ड, ई0सी0 रोड आदि क्षेत्र में, थाना रायपुर क्षेत्र में आजाद नगर, भगत सिंह कॉलोनी, जैन प्लॉट, सहस्त्रधारा क्रॉसिंग, महाराणा प्रताप चौक, नथुवावाल रोड, वाणी विहार आदि क्षेत्रों में ...

पुलिसकर्मी पहाड़ के दुरस्त क्षेत्रों में पैदल ही गरीबों तक पहुँचा रहे हैं राशन

Image
घनसाली– पूरी दुनियाभर में महामारी का रूप ले चुकी कोरोना वायरस ने हाहाकार मचा रखा हैं। कोरोना वायरस के चलते पूरा देश जहां लॉक डाउन हो गया हैं। पुलिस के हाथों में कानून व्यवस्था तो है ही साथ ही सामाजिक व्यवस्था भी हैं। जहां पुलिस सड़कों पर लोगों को  निकलने के लिए मना कर रही हैं। तो वही  कोई भी व्यक्ति भूख से ना मरे या भूखा ना रहे  इसके लिए भी  पुलिस सजगता से काम कर रही हैं। और अपने  उत्तराखंड आपदा के अनुभवों के हिसाब से इस महामारी का  मुकाबला कर रही हैं। तो वही  अलग-अलग क्षेत्रों में रह रहे  गरीबों के लिए भी  भोजन की व्यवस्था  पुलिस के कंधों पर ही हैं। ऐसा ही एक किस्सा टिहरी गढ़वाल के घनसाली में लॉक डाउन के बाद पहाड़ों के दुरस्त क्षेत्रों के गरीबों के लिए देवदूत बनी पुलिस कई किमी0 पैदल दूरी तय कर पहाड़ों पर जीवन यापन करने वाले गरीबों के घर घर जाकर घनसाली पुलिस के जवान पहुँचा रही है खाद्य सामग्री  लॉक डाउन होने के बाद पहाड़ से बाजारों तक नही पहुँच पा रहे हैं लोगों की समस्याओं को मद्देनजर रखते हुए पुलिस पहाड़ी रास्तों को पार कर पहुँच रही...

रिलीफ कैंप में रुके यात्रियों का हुआ मेडिकल चेकअप

Image
ऋषिकेश– रिलीफ कैंप में रुके हुए यात्रियों का एम्स अस्पताल ऋषिकेश के डॉक्टरों की सहायता से चेकअप करवाया गया कोरोना संक्रमण से बचाव के दृष्टिगत लोगों को लॉक डाउन का पालन करवाने व रिलीफ कैंप में रुके हुए लोगों का मेडिकल चेकअप कराने के लिए पुलिस उप- महानिरीक्षक ,वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के द्वारा आदेश पर प्रभारी निरीक्षक ऋषिकेश को एम्स अस्पताल ऋषिकेश से संपर्क कर रिलीफ कैंप में रुके हुए लोगों का मेडिकल चेकअप करवाने के लिए  निर्देशित किया गया था। जिसके अनुपालन में आज ऋषिकेश के सनराइज वेडिंग प्वाइंट निकट नटराज चौक पर, रिलीफ कैंप में रुके हुए करीब 40 लोगों का एम्स अस्पताल ऋषिकेश के डॉक्टर द्वारा मेडिकल चेकअप किया गया है।जहां पुलिस द्वारा रिलीफ कैंप में रुके हुए यात्रियों को सोशल डिस्टेंस मैं खड़ा कर लाइन से प्रत्येक व्यक्ति का मेडिकल चेकअप करवाया गया है।

धारा 144 का उल्लघंन कर नमाज अदा करते लोगों को मौके पर ही पकड़

Image
 सहसपुर– मुखबिर खास ने पुलिस को सूचना दी कि ग्राम लक्ष्मीपुर थाना सहसपुर स्थित ईनाम अली पुत्र तुफैल के घर में 30-40 लोगों द्वारा छिपकर जुम्मे की नमाज अदा की जा रही है। जिससे करोनो वायरस संक्रमण की पूर्ण आशंका है।इस सूचना पर  उ0नि0 शमशेर अली मय फोर्स के कोरोना वायरस संक्रमण की रोकथाम ड्यूटी में थाना क्षेत्र मे रवाना थे। एक जगह पर ज्यादा भीड़ ना हो इसकी रोकथाम के जिलाधिकारी जनपद देहरादून द्वारा जनपद में धारा 144 सीआरपीसी लागू कर इस प्रकार के जमाव को पूर्ण रूप से प्रतिबन्धित किया गया है। मुखबिर की इस सूचना पर उ0नि0 शमशेर अली मय फोर्स के ईनाम अली के घर पर पहुँचे तो वहां पर लगभग 30-40 लोग आंगन में एक साथ सामाजिक दूरी व धारा 144 सीआरपीसी का उल्लघंन कर नमाज अदा की जा रही थी। जो पुलिस को देखकर तितर-बितर होकर भागने लगे। जिनमें से 05 लोगों को आवश्यक बल प्रयोग कर मौके पर ही पकड़ लिया गया तथा अन्य लगभग 30-35 लोग मौके का फायदा उठाकर फरार हो गये। पकड़े गये लोगों को मौके पर गिरफ्तार किया गया। 05 पकड़े व फरार अभियुक्त के विरूद्ध थाना सहसपुर पर अभियोग पंजीकृत कराया गया है। फरार लोगों ...

स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की अमर कविता

Image
देहरादून– आओ फिर से दिया जलाएँ भरी दुपहरी में अँधियारा सूरज परछाई से हारा अंतरतम का नेह निचोड़ें- बुझी हुई बाती सुलगाएँ। आओ फिर से दिया जलाएँ हम पड़ाव को समझे मंज़िल लक्ष्य हुआ आँखों से ओझल वर्त्तमान के मोहजाल में- आने वाला कल न भुलाएँ। आओ फिर से दिया जलाएँ। आहुति बाकी यज्ञ अधूरा अपनों के विघ्नों ने घेरा अंतिम जय का वज़्र बनाने- नव दधीचि हड्डियाँ गलाएँ। आओ फिर से दिया जलाएँ!

क्वारेंटाईन से छुपने वाले व छुपाने वाले दोनों पर होगा सख्त एक्शन

Image
देहरादून – मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने कहा है कि कोरोना वायरस को रोकने में प्रशासनिक कार्यवाही का विरोध करने वालों पर डिजास्टर मैनेजमेंट एक्ट 2005 के तहत कङी कार्रवाई की जाएगी। क्वारेंटाईन किए गए लोग अगर छुपते हैं। या कोई उन्हें छुपाते है तो छुपने वाले व छुपाने वाले दोनों पर सख्त एक्शन लिया जाएगा।मुख्यमंत्री ने कहा कि ऐसी जानकारी मिली है कि कुछ लोगों ने सरकारी सम्पत्ति को नुकसान पहुंचाने का प्रयास किया हैं। उन्हें सख्त हिदायत दी जाती है कि सरकारी सम्पत्ति को नुकसान पहुंचाने पर चार गुना वसूली की जाएगी। कुछ छिटपुट जगहों पर लोग अफवाहो के बहकावे में भी आए हैं। प्रदेशवासियों से अनुरोध हैं।वह अफवाहो में न आएं और केवल सरकारी प्रामाणिक सूचनाओं पर ही विश्वास करें। स्वास्थ्य विभाग समय समय पर गाइडलाइन जारी करता है जिसे मीडिया के माध्यम से आमजन तक पहुंचाया जा रहा हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी लोग कोरोना वायरस से लङाई में जुटे हैं। कुछ लोगों को इनकी तपस्या को बेकार करने नहीं दिया जाएगा। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत के निर्देश पर  कोरोना वायरस से निपटने के लिए एसडीआरएफ को 85 क...