पुलिसकर्मी पहाड़ के दुरस्त क्षेत्रों में पैदल ही गरीबों तक पहुँचा रहे हैं राशन

घनसाली– पूरी दुनियाभर में महामारी का रूप ले चुकी कोरोना वायरस ने हाहाकार मचा रखा हैं। कोरोना वायरस के चलते पूरा देश जहां लॉक डाउन हो गया हैं। पुलिस के हाथों में कानून व्यवस्था तो है ही साथ ही सामाजिक व्यवस्था भी हैं। जहां पुलिस सड़कों पर लोगों को  निकलने के लिए मना कर रही हैं। तो वही  कोई भी व्यक्ति भूख से ना मरे या भूखा ना रहे  इसके लिए भी  पुलिस सजगता से काम कर रही हैं। और अपने  उत्तराखंड आपदा के अनुभवों के हिसाब से इस महामारी का  मुकाबला कर रही हैं।
तो वही  अलग-अलग क्षेत्रों में रह रहे  गरीबों के लिए भी  भोजन की व्यवस्था  पुलिस के कंधों पर ही हैं। ऐसा ही एक किस्सा टिहरी गढ़वाल के घनसाली में लॉक डाउन के बाद पहाड़ों के दुरस्त क्षेत्रों के गरीबों के लिए देवदूत बनी पुलिस कई किमी0 पैदल दूरी तय कर पहाड़ों पर जीवन यापन करने वाले गरीबों के घर घर जाकर घनसाली पुलिस के जवान पहुँचा रही है खाद्य सामग्री  लॉक डाउन होने के बाद पहाड़ से बाजारों तक नही पहुँच पा रहे हैं लोगों की समस्याओं को मद्देनजर रखते हुए पुलिस पहाड़ी रास्तों को पार कर पहुँच रही हैं। पहाड़ी रास्तों को पार कर गरीब परिवार को राशन वितरित करती पुलिस
 लॉक डाउन के बाद आपने देश के अलग अलग हिस्से की तस्वीरे देखी होंगी देश के कई हिस्से से लॉक डाउन के बाद का कहीं पुलिस की सख्ताई के वीडियो नजर आयी तो कही पुलिस लोगों की मदद करती नजर आयी हैं।  देश मे लॉक डाउन के बाद चार पहिया वाहनों पर पूरी तरह से रोक लगा दी गयी हैं। जिसके बाद पहाड़ों पर जीवन यापन करने वाले वासिंदे अपने ही घरों में कैद होकर रह गए हैं। पहाड़ो पर जीवन यापन करने वाले गरीब लोगों के सामने खाद्य सामग्री की कमी होने लगी क्योंकि दुरस्त क्षेत्रों के लोगों के पास बाजारों तक पहुचने के लिए वाहनों की व्यवस्था नही है ऐंसे में ग्रामीण बाजारों तक पहुंचे भी तो कैंसे पहुंचे लॉक डाउन के बाद घनसाली पुलिस ने एक मुहिम शुरू की और सड़क मार्ग से कई किमी0 की दूरी तय कर दूरस्थ क्षेत्रों में जीवन यापन करने वाले गरीबों के घर तक राशन पहुचाने का बीड़ा उठाया और गरीबो के घर राशन पहुँचाई जिससे गरीबों को काफी राहत मिलती नजर आ रही हैं। दरअसल ग्रामीण क्षेत्रों में बाजार गांवों से काफी दूर स्थित हैं। ऐंसे में लॉक डाउन होने के बाद लोग बाजारों तक नही पहुँच पा रहे थे बाजार दूर होने की वजह से ग्रामीण अगर अपने घरों से बाजारों की ओर निकलते भी है तो समय पर बाजार नही पहुँच पा सकेंगे
और अगर बाजार तक पहुँच भी गए तो घर समय पर नही लौट पाएंगे ऐंसे में घनसाली थाना पुलिस गरीबों के लिए देवदूत बनकर कार्य कर रही हैं। गरीबो तक घनसाली पुलिस के जवान कई किमी0 की पैदल दूरी तय कर जरूरी सामान पहुँचा रही हैं। हैरानी तो तब हुई जब गांव की अधिक दूरी की वजह से पुलिस के जवान अपने खाने की व्यवस्था भी जंगलों में ही करनी पड़ रही हैं। घनसाली पुलिस के जवानों का एक वीडियो सामने आया जिसमे घनसाली पुलिस के जवान खुद भी जंगल के बीच खाना खाते नजर आ रहे हैं। खुद की परवाह न करते हुए पुलिस के जवान गरीबों के घर जाकर राशन वितरित कर रही है जिससे गरीब अपना पेट भर पा रहे हैं।

Comments

Popular posts from this blog

बिल लाओ ईनाम पाओ योजना के तहत माह अक्टूबर और नवंबर के विजेता

चोरी की स्कूटी के साथ दो अरोपी को पकड़ा

कावड़िये को डूबने से बचाया एसडीआरएफ ने