Posts

कांग्रेस का शहीदों के लिए कैंडल मार्च

Image
देहरादून— उत्तराखंड कांग्रेस कमेटी के सैकड़ों लोगों ने शाम कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय से कैंडल मार्च निकालकर जम्मू कश्मीर के पुलवामा में  हुए आतंकी हमले में शहीद हुए सीआरपीएफ के जवानों को श्रद्धा सुमन अर्पित किये। शाम बड़ी संख्या में कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता प्रदेश मुख्यालय में एकत्रित हुए जहां एक शोक सभा का आयोजन किया गया शोक सभा को संबोधित करते हुए उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह 14 फरवरी को जम्मू कश्मीर के पुलवामा में सीआरपीएफ के काफिले पर हुए आतंकवादी हमले को पाकिस्तान और आतंकवादियों का कायरता पूर्ण कदम बताते हुए घटना की निंदा की ।प्रीतम सिंह ने कहा कि ये दुखद है किंतु चिंता का विषय भी है की आतंकवादी हमले के बारे में पूर्व सूचना एवं पूर्व अलर्ट के बावजूद इतनी बड़ी घटना को आतंकवादियों ने अंजाम दिया। उन्होंने कहा कि आज पूरी कश्मीर घाटी अशांत है। कश्मीर घाटी में आतंकवादी घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही है और दूसरी ओर सीमा पार से पाकिस्तान लगातार सीजफायर तोड़कर हमारे देश के ऊपर हमला करता है और देश के रणबाकुरों को शहीद होना पड़ता है किंतु कोई प्रभावी क...

आतंकवादी हमले में शहीद हुए सीआरपीएफ जवानों को श्रद्धांजलि

Image
देहरादून-मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने कहा है कि  पुलवामा में गुरूवार को हुई आतंकवादी घटना में उत्तराखण्ड के शहीद जवानों के परिजनों को 25-25 लाख रूपये की आर्थिक सहायता राशि उत्तराखंड सरकार द्वारा दी जाएगी। शहीदों के एक परिजन को योग्यताअनुसार सरकारी नौकरी भी दी जाएगी।वही दून के विभिन्न संगठनों ने पुलवामा में हुए आतंकवादी हमले में शहीद हुए सीआरपीएफ जवानों को  श्रद्धांजलि सभा आयोजित कर जवानों को श्रद्धांजलि दी गई । तथा घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की गई।कहा कि देश में जब भी कोई संकट आता है ऐसे समय में हम सब एक होकर  रहते हैं । हम सब की भावना भी एक ही रहती है ,शहीदों के सम्मान में  सैन्य व अर्ध सैनिक बलों के आश्रितों को उनकी योग्यता के अनुसार सेवा आयोजित किया जाए। शहीदों के सम्मान में एक वृहद शौर्य स्मारक  का निर्माण  भी किया जाए ।ताकि देश ऐसे बीर सपुतो की गाथा हमारी पीढ़ी  याद कर सके।हमें अपने वीर जवानों पर गर्व है हमारी सेना सशक्त और मजबूत है हमारी सेना हमारे देश का गौरव है ,हमारे भारत का भाल है । देश पर आने वाली किसी भी संकट का मु...

पुलिस ने छ सौ पचास लीटर लाहन को नष्ट किया गया

Image
 चमोली— ग़ोपेश्वेर पुलिस द्वारा अवैध कच्ची शराब बनाते हुए 10 लीटर कच्ची शराब तथा 01 कच्ची शराब की भट्टी सहित एक महिला को किया गिरफ्तार, शराब बनाने को लिए तैयार किये गये 650 लीटर लाहन को किया मौके पर नष्ट किया गया,पुलिस अधीक्षक चमोली के निर्देशन में जनपद में अवैध शराब के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थानाध्यक्ष ग़ोपेश्वेर उप.नि. दीपक रावत के नेतृत्व में थाना ग़ोपेश्वेर पुलिस द्वारा अवैध शराब के विरुद्ध छापेमारी कर अभियान चलाया गया तथा ग्राम सैटूडा से एक महिला  रुक़ुमा देवी पत्नी आनन्द निवासी-ग्राम सैटूँडा, थाना-ग़ोपेश्वेर को 10 लीटर कच्ची शराब मय एक अवैध शराब की भट्टी सहित गिरफ्तार किया गया एवं कच्ची शराब बनाने के लिए तैयार किए गये 650 लीटर लाहन को मौके पर ही नष्ट किया गया। गिरफ्तार महिला के विरुद्ध थाना ग़ोपेश्वेर पर आबकारी अधिनियम के अन्तर्गत मुकदमा पंजीकृत किया गया है,

जम्मू-कश्मीर में सीआरपीएफ के काफिले पर बड़ा आतंकी हमला, कई जवान शहीद

Image
जम्मू-कश्मीर — आईबी के अलर्ट के बाद भी पुलवामा में उरी नें हुआ बड़ा आतंकी हमला हुआ है। CRPF की 35 , 54, 179 बटालियन के 78 वाहनों के काफिले चल रहे थे, जिस बस में फिदायीन हमला हुआ उस 54 बस में 49 जवान सवार थे हमले में अब तक 30 जवान शहीद होने की खबर है। हालांकि अभी तक पुष्टि नहीं हुई है। यह हमला जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर सीआरपीएफ के काफिले को निशाना बनाकर किया गया है। इस काफिले में 2547 जवान शामिल थे। इस हमले में 30 जवान शहीद हुए हैं, वहीं कई जवान गंभीर रूप से घायल हुए हैं। यह हमला श्रीनगर-जम्मू हाईवे के अवंतिपुरा के इलाके में किया गया है। इस हमले में अब तक 30 जवानों के शहीद होने की खबर है। वहीं दर्जनों जवान गंभीर रूप से घायल हैं। सीआरपीएफ का 2547 जवानों का काफिला जम्मू से श्रीनगर की ओर जा रहा था तभी ये हमला।सीआरपीएफ के काफिले को हाईवे पर एक कार में आई डी धमाका किया गया। धमाके के बाद आतंकियों ने काफिले पर फायरिंग शुरू कर दी। आतंकियों ने सीआरपीएफ के काफिले में जिस बस को निशाना बनाया उसमे 49 जवान सवार थे। जब सुरक्षाबलों ने मोर्चा संभाला तो आतंकी मौके से भाग निकले।आईजी सीआरपीएफ रविदीप सिंह ...

बजरंगदल का वेलेनटाइन के खिलाफ प्रदर्शन

Image
देहरादून - वैलेंटाइन डे पर बजरंगदल ने पूरे शहर में सावधानी की दृष्टि से और अश्लीलता के खिलाफ  सघन चैकिंग अभियान चलाया जिसमें महानगर संयोजक  बालियान व वि•हि•प  जिला मंत्री राजेन्द्र राजपूत के नेतृत्व मे चलाया गया लैसंडाउन चौक पर वेलेनटाइन डे का पुतला दहन करने के बाद संगठन कार्यकर्ता  गांधी पार्क एम डी डी ए पार्क राजपुर,  डियर पार्क , साईं मंदिर के पीछे का क्षेत्र , झील क्लेमनटाउन आदि जगहों पर बजरंगदल के द्वारा सघन अभियान चलाया गया जिसमे स्लोगन लिखी तख्तियाँ थी , जिसमे बेटी बचाओ संस्कृति बचाओ , वेलेनटाईन के नाम पर अश्लीलता नही सहेगे , पाश्चात्यीकरण बंद करो जैसे नारे लिखे गये थे सैकड़ों की संख्या मे कार्यकर्ता एकत्र होकर अलग अलग टुकड़ियों के माध्यम से अभियान चलाया गया बजरंग दल विभाग संयोजक विकास वर्मा ने कहा जिस प्रकार आज हिन्दू बेटियों का शोषण आम बात हो गई उसमे ऐसे फूहड और अश्लील वेलेनटाइन जैसे विदेशी पर्व पूरी भूमिका निभा रहे भारतवर्ष की पहचान उसकी संस्कृति और चरित्र है जिसे विदेशों मे स्वीकार किया जा रहा है उसके विपरीत भारत के ऐसी घिनौनी वेलेनटाइन के नाम पर ...

सी-विजिल एप से होगी आचार संहिता उल्लंघन की शिकायत

Image
देहरादून- निष्पक्ष चुनाव के लिए भारत निर्वाचन आयोग द्वारा तैयार किया गया है एप।ऑटोमेटेड लोकेशन मैपिंग के साथ फोटो या वीडिया होगी अपलोेड।शिकायतकर्ता को 100 मिनिट में मिल जाएगी कार्यवाही की जानकारी। आने वाले लोकसभा सामान्य निर्वाचन में सी-विजिल एप की सहायता से कोई भी नागरिक आदर्श आचार संहिता उल्लंघन की आसानी से शिकायत कर सकेगा। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा तैयार किए गया सी-विजिल एप सभी नवीनतम एंड्रायड स्मार्ट फोन के अनुकूल है। इसको प्रयोग करना बहुत ही सरल है। इस एप्लीकेशन के लिए एक कैमरा, बेहतर इंटरनेट कनेक्शन व जीपीएस युक्त एंड्रायड स्मार्ट फोन जरूरी होगा। जब लोकसभा चुनावों की आदर्श आचार संहिता लागू होगी तब इस एप को सक्रिय कर दिया जाएगा। इसमें कोई भी नागरिक आचार संहिता उल्लंघन की शिकायत कुछ ही मिनटों में कर सकेगा। यहां तक की शिकायत अपलोड होने के 100 मिनटों में शिकायतकर्ता को, की गई कार्यवाही की जानकारी भी मिल जाएगी। सी-विजिल एप निष्पक्ष चुनावों सम्पन्न कराने में नागरिकों की भूमिका बढ़ाएगा। इसके लिए केवल आदर्श आचार संहिता उल्लंघन की घटना का एक फोटो या वीडियो बनाना होगा और संक्षिप्त विवर...

प्रदेश सरकार उत्तराखण्ड को एजुकेशन व टूरिज्म हब बनाना चाहती है

देहरादून-  छात्र-छात्राओं के लिए के लिए खुशखबरी है जो कि विधि के क्षेत्र में अपना कैरियर बनाना चाहते हैं। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने जानकारी दी है कि उत्तराखण्ड में नेशनल लाॅ यूनिवर्सिटी खोली जाएगी। प्रदेश को क्वालिटी एजुकेशन हब बनाने की दिशा में यह एक बड़ा कदम होगा। मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त करते हुए कहा है कि प्रधानमंत्री का उत्तराखण्ड से विशेष स्नेह है। इससे पूर्व डोईवाला में सीपैट की न केवल स्थापना की जा चुकी है बल्कि उसमें कक्षाएं भी संचालित की जा रही हैं। किच्छा व लालढांग में दो नए माॅडल डिग्री काॅलेज व पौड़ी के पैठानी में व्यावसायिक काॅलेज के लिए तो भूमि चयन के साथ बजट भी स्वीकृत किया जा चुका है।  हाल ही में प्रधानमंत्री मोदी ने रूसा के तहत इनका रिमोट के माध्यम से शिलान्यास भी किया था। इस समय देश में 21 नेशनल लाॅ यूनिवर्सिटी हैं जिनमें क्लेट के माध्यम से प्रवेश होते हैं। इनमें स्नातक व स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम संचालित किए जाते हैं। उत्तराखण्ड में नेशनल लाॅ यूनिवर्सिटी, क्वालिटी व रोजगारपरक शिक्षा में मील का पत्थर साबित होगा। देहरादून...