Posts

पुलिस ने छ सौ पचास लीटर लाहन को नष्ट किया गया

Image
 चमोली— ग़ोपेश्वेर पुलिस द्वारा अवैध कच्ची शराब बनाते हुए 10 लीटर कच्ची शराब तथा 01 कच्ची शराब की भट्टी सहित एक महिला को किया गिरफ्तार, शराब बनाने को लिए तैयार किये गये 650 लीटर लाहन को किया मौके पर नष्ट किया गया,पुलिस अधीक्षक चमोली के निर्देशन में जनपद में अवैध शराब के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थानाध्यक्ष ग़ोपेश्वेर उप.नि. दीपक रावत के नेतृत्व में थाना ग़ोपेश्वेर पुलिस द्वारा अवैध शराब के विरुद्ध छापेमारी कर अभियान चलाया गया तथा ग्राम सैटूडा से एक महिला  रुक़ुमा देवी पत्नी आनन्द निवासी-ग्राम सैटूँडा, थाना-ग़ोपेश्वेर को 10 लीटर कच्ची शराब मय एक अवैध शराब की भट्टी सहित गिरफ्तार किया गया एवं कच्ची शराब बनाने के लिए तैयार किए गये 650 लीटर लाहन को मौके पर ही नष्ट किया गया। गिरफ्तार महिला के विरुद्ध थाना ग़ोपेश्वेर पर आबकारी अधिनियम के अन्तर्गत मुकदमा पंजीकृत किया गया है,

जम्मू-कश्मीर में सीआरपीएफ के काफिले पर बड़ा आतंकी हमला, कई जवान शहीद

Image
जम्मू-कश्मीर — आईबी के अलर्ट के बाद भी पुलवामा में उरी नें हुआ बड़ा आतंकी हमला हुआ है। CRPF की 35 , 54, 179 बटालियन के 78 वाहनों के काफिले चल रहे थे, जिस बस में फिदायीन हमला हुआ उस 54 बस में 49 जवान सवार थे हमले में अब तक 30 जवान शहीद होने की खबर है। हालांकि अभी तक पुष्टि नहीं हुई है। यह हमला जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर सीआरपीएफ के काफिले को निशाना बनाकर किया गया है। इस काफिले में 2547 जवान शामिल थे। इस हमले में 30 जवान शहीद हुए हैं, वहीं कई जवान गंभीर रूप से घायल हुए हैं। यह हमला श्रीनगर-जम्मू हाईवे के अवंतिपुरा के इलाके में किया गया है। इस हमले में अब तक 30 जवानों के शहीद होने की खबर है। वहीं दर्जनों जवान गंभीर रूप से घायल हैं। सीआरपीएफ का 2547 जवानों का काफिला जम्मू से श्रीनगर की ओर जा रहा था तभी ये हमला।सीआरपीएफ के काफिले को हाईवे पर एक कार में आई डी धमाका किया गया। धमाके के बाद आतंकियों ने काफिले पर फायरिंग शुरू कर दी। आतंकियों ने सीआरपीएफ के काफिले में जिस बस को निशाना बनाया उसमे 49 जवान सवार थे। जब सुरक्षाबलों ने मोर्चा संभाला तो आतंकी मौके से भाग निकले।आईजी सीआरपीएफ रविदीप सिंह ...

बजरंगदल का वेलेनटाइन के खिलाफ प्रदर्शन

Image
देहरादून - वैलेंटाइन डे पर बजरंगदल ने पूरे शहर में सावधानी की दृष्टि से और अश्लीलता के खिलाफ  सघन चैकिंग अभियान चलाया जिसमें महानगर संयोजक  बालियान व वि•हि•प  जिला मंत्री राजेन्द्र राजपूत के नेतृत्व मे चलाया गया लैसंडाउन चौक पर वेलेनटाइन डे का पुतला दहन करने के बाद संगठन कार्यकर्ता  गांधी पार्क एम डी डी ए पार्क राजपुर,  डियर पार्क , साईं मंदिर के पीछे का क्षेत्र , झील क्लेमनटाउन आदि जगहों पर बजरंगदल के द्वारा सघन अभियान चलाया गया जिसमे स्लोगन लिखी तख्तियाँ थी , जिसमे बेटी बचाओ संस्कृति बचाओ , वेलेनटाईन के नाम पर अश्लीलता नही सहेगे , पाश्चात्यीकरण बंद करो जैसे नारे लिखे गये थे सैकड़ों की संख्या मे कार्यकर्ता एकत्र होकर अलग अलग टुकड़ियों के माध्यम से अभियान चलाया गया बजरंग दल विभाग संयोजक विकास वर्मा ने कहा जिस प्रकार आज हिन्दू बेटियों का शोषण आम बात हो गई उसमे ऐसे फूहड और अश्लील वेलेनटाइन जैसे विदेशी पर्व पूरी भूमिका निभा रहे भारतवर्ष की पहचान उसकी संस्कृति और चरित्र है जिसे विदेशों मे स्वीकार किया जा रहा है उसके विपरीत भारत के ऐसी घिनौनी वेलेनटाइन के नाम पर ...

सी-विजिल एप से होगी आचार संहिता उल्लंघन की शिकायत

Image
देहरादून- निष्पक्ष चुनाव के लिए भारत निर्वाचन आयोग द्वारा तैयार किया गया है एप।ऑटोमेटेड लोकेशन मैपिंग के साथ फोटो या वीडिया होगी अपलोेड।शिकायतकर्ता को 100 मिनिट में मिल जाएगी कार्यवाही की जानकारी। आने वाले लोकसभा सामान्य निर्वाचन में सी-विजिल एप की सहायता से कोई भी नागरिक आदर्श आचार संहिता उल्लंघन की आसानी से शिकायत कर सकेगा। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा तैयार किए गया सी-विजिल एप सभी नवीनतम एंड्रायड स्मार्ट फोन के अनुकूल है। इसको प्रयोग करना बहुत ही सरल है। इस एप्लीकेशन के लिए एक कैमरा, बेहतर इंटरनेट कनेक्शन व जीपीएस युक्त एंड्रायड स्मार्ट फोन जरूरी होगा। जब लोकसभा चुनावों की आदर्श आचार संहिता लागू होगी तब इस एप को सक्रिय कर दिया जाएगा। इसमें कोई भी नागरिक आचार संहिता उल्लंघन की शिकायत कुछ ही मिनटों में कर सकेगा। यहां तक की शिकायत अपलोड होने के 100 मिनटों में शिकायतकर्ता को, की गई कार्यवाही की जानकारी भी मिल जाएगी। सी-विजिल एप निष्पक्ष चुनावों सम्पन्न कराने में नागरिकों की भूमिका बढ़ाएगा। इसके लिए केवल आदर्श आचार संहिता उल्लंघन की घटना का एक फोटो या वीडियो बनाना होगा और संक्षिप्त विवर...

प्रदेश सरकार उत्तराखण्ड को एजुकेशन व टूरिज्म हब बनाना चाहती है

देहरादून-  छात्र-छात्राओं के लिए के लिए खुशखबरी है जो कि विधि के क्षेत्र में अपना कैरियर बनाना चाहते हैं। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने जानकारी दी है कि उत्तराखण्ड में नेशनल लाॅ यूनिवर्सिटी खोली जाएगी। प्रदेश को क्वालिटी एजुकेशन हब बनाने की दिशा में यह एक बड़ा कदम होगा। मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त करते हुए कहा है कि प्रधानमंत्री का उत्तराखण्ड से विशेष स्नेह है। इससे पूर्व डोईवाला में सीपैट की न केवल स्थापना की जा चुकी है बल्कि उसमें कक्षाएं भी संचालित की जा रही हैं। किच्छा व लालढांग में दो नए माॅडल डिग्री काॅलेज व पौड़ी के पैठानी में व्यावसायिक काॅलेज के लिए तो भूमि चयन के साथ बजट भी स्वीकृत किया जा चुका है।  हाल ही में प्रधानमंत्री मोदी ने रूसा के तहत इनका रिमोट के माध्यम से शिलान्यास भी किया था। इस समय देश में 21 नेशनल लाॅ यूनिवर्सिटी हैं जिनमें क्लेट के माध्यम से प्रवेश होते हैं। इनमें स्नातक व स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम संचालित किए जाते हैं। उत्तराखण्ड में नेशनल लाॅ यूनिवर्सिटी, क्वालिटी व रोजगारपरक शिक्षा में मील का पत्थर साबित होगा। देहरादून...

भाजपा का यूके नें दस लाख घरों में झंडा लगाने का लक्ष्य

Image
देहरादून- मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने सुबह अपने डिफेंस कालोनी स्थित आवास पर परिवार के लोगों के साथ पार्टी का झंडा और स्टीकर लगाकर मेरा परिवार-भाजपा का परिवार का प्रदेश में शुभारंभ किया। 2019 में फिर से केंद्र में प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी की सरकार बनाने के लिए 400 से अधिक सीटों के साथ लाने के लिए भाजपा का यह महत्वकांक्षी राष्ट्र व्यापी कार्यक्रम है।इस मौके पर मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि यह पार्टी को केंद्र में फिर से सत्ता में लाने के लिए काफी महत्वपूर्ण कार्यक्रम है। इससे पार्टी को पूरे देश में मजबूती मिलेगी। राष्ट्रीय अध्यक्ष  अमित शाह के नेतृत्व में और प्रधानमंत्री मोदी की प्रेरणा से पार्टी नए-नए कार्यक्रम दे रही है। इस कार्यक्रम के तहत पार्टी के प्रत्येक कार्यकर्ता और समर्थकों के घरों पर पार्टी का ध्वज फहराया जाना है और स्टीकर लगाना है। पार्टी की कोशिश है कि प्रदेश के हर घर पर पार्टी का झंडा लहराए। झंडा और स्टीकर लगाकर हर कार्यकर्ता को उसकी सेल्फी लेकर पार्टी को भेजनी है। इस तरह के कार्यक्रमों  में पार्टी के हर कार्यकर्ता को समर्पित होकर भा...

छात्रों को कृमि के अलबेंडाझोल की दवाई खिलाई

Image
टिहरी: राजकीय इण्टर कॉलेज मरोड़ा (सकलाना) के 250 छात्र छात्राओं को कृमि की दवाई खिलाई गई तथा जन जन से 1 से 19 साल के बच्चों व बालिक को अलबेंडाझोल की गोलियां खिलाने के लिए जागरूक व प्रेरित किया गया। वृक्षमित्र डॉ त्रिलोक चंद्र सोनी ने कहाकि बच्चों में कृमि बीमारी के लक्षण अधिक मिल रहे हैं जो बहुत दुःखत हैं इसका सावधानी ही बचाव हैं। कृमि बीमारी में भूख न लगना, बुखार आना, शरीर का पीला पड़ना, पेट दर्द होना, चक्कर आना, थकावट महसूस होना, दिल में धक धक होना, यदाकदा दस्त लगना, कुपोषण व खून की कमी ये कृमि के लक्षण हो सकते हैं जिनसे बचने के लिए गंदा पानी, बासी खाना न खाना तथा स्वच्छता का विशेष ध्यान रखना होगा। कृमि बीमारी से छुटकारा रैलियों, सभाओं व जन जन को जागरूक करके किया जा सकता हैं  जिसके लिए समय समय पर छात्र छात्राओं के माध्यम से गांव के लोगों को कृमि बीमारी से बचने के लिए जन जागरूकता अभियान चलाकर जागरूक व प्रेरित किया जाता हैं इसी के तहत आज हमारे विद्यालय के छात्रों को कृमि के अलबेंडाझोल की दवाई खिलाई गई ताकि पेट में पनपने वाले कीड़ो से उत्तराखंड का हर गांव मुक्त हो सके। प्रधानाचार्...