Posts

बर्फबारी के बीच दूल्हा अपनी दुल्हन के संग

रुद्रप्रयाग - आजकल शादी समारोहों का सीजन चल रहा है। और त्रिजुगीनारायण की सुंदर वादियों में चारों तरफ बर्फीली चादर बिछी हुई है। इस भारी बर्फबारी के बीच निकली बारात  में दूल्हा,दुल्हन और बाराती बर्फबारी का आनंद ले रहे है।

घर बैठे मोबाइल पर जी पी एफ खाते की जानकारी ले

Image
देहरादून—मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने मुख्यमंत्री आवास स्थित जनता मिलन हाॅल में जीपीएफ ऑनलाइन, उत्तराखण्ड (मोबाईल एप्लीकेशन ) का बटन दबाकर शुभारम्भ किया। NIC और लेखा विभाग द्वारा उत्तराखण्ड के सरकारी कर्मचारियों के लिए  GPF  की डिटेल्स की पहुँच को सुगम बनाने के लिए यह एप बनाया गया है।इस अवसर पर मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि सूचना तकनीकी के माध्यम से ई-गर्वनेन्स की सेवाओं में सुगमता आयी है। कर्मचारियों के विभिन्न लेखो आदि तक इस मोबाईल एप्लीकेशन एप से उनकी पहंुच आसान हो सकेगी। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों को अपने जी.पी.एफ. के पैसों की जानकारी करने में आसानी होगी तथा इसमे पारदर्शिता भी रहेगी।भारतीय लेखापरीक्षा और लेखा विभाग, उत्तराखंड की पहल और एनआईसी के सहयोग से ‘‘ऑनलाइन GPF, उत्तराखंड’’ मोबाइल एप्लीकेशन APP का निर्माण हुआ है। इस मोबाइल एप्लिकेशन का उद्देश्य उत्तराखंड शासन में कार्यरत 72000 सरकारी कर्मचारियों के  जीपीफ खाते की जानकारी उनके मोबाइल पर उपलब्ध कराना है। इस मोबाइल एप्लिकेशन के माध्यम से कर्मचारी अपने मोबाइल पर घर बैठे अपने GPF खाते की सारी जानकारी प्राप्त कर सकते ...

घर-घर में ढोल बजेंगे, बेटी-बेटा दोनो हमारी खुशी बनेंगे

Image
देहरादून—राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर रेसकोर्स स्थित गुरूरामराय पब्लिक स्कूल में जिलाधिकारी एस.ए मुरूगेशन द्वारा ‘बेटी बचाओ, बेटी पढाओ’ विषय पर आयोजित कार्यशाला का शुभारम्भ किया गया। कार्यक्रम में ‘बेटी बचाओ, बेटी पढाओ’ विषय पर भाषण प्रतियोगिता, नुक्कड़ नाटक, वाद-विवाद प्रतियोगिता, गीतगायन में अच्छा प्रदर्शन करने वाले बालक-बालिकाओं को पुरस्कार वितरण, रंगोली कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया, जिसमें बालक-बालिकाओं सहित शिक्षक-शिक्षिकाओं और मुख्य अतिथि और विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रतिभाग कर रहे महानुभवों ने अपने विचार व्यक्त किये। ‘‘गर्भ से ही सबको पुकार रही है, माता पिता ईश्वर समाज। मुझे जन्म लेने दो, दुनिया में आने दो।।’’ ‘‘ कोख में ना मारो बाबुल, बेटी हूॅ तुम्हारी’ रूखी-सूखी रोटी देना, जो दोगे उसी पर पर गुजारा करूॅगी।।’’ यह सन्देश भावुक मन से रूॅदे कंठ से विद्यालय की बालिकाओं ने कार्यक्रम के दौरान देते हुए उस पुरूष प्रभूत्व समाज को संदेश देने की कोशिश की, कि - ‘‘ मै भी पढना चाहती हूॅ, मै भी बढना चाहती हूॅ।धर्म जाति, पंथ-संप्रदाय से उपर उठकर,सेवा देश की करना चाहती हॅू।’’जिलाधिकार...

मनुष्य की समस्या के अध्ययन में सामाजिक विज्ञान की महत्वपूर्ण भूमिका

Image
देहरादून — दून विश्वविद्यालय द्वारा रिसर्च मैथोडोलोजी विषय पर आयोजित दस दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला के समापन समारोह में मुख्य अतिथि इंडियन सांइस एकेडमी के फैलो एवं सुप्रसिद्व शिक्षाविद् तथा हे0न0ब0 गढवाल विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति प्रो0 एस0पी0 सिंह ने कहा कि शोध का विषय सत्य की खोज करना है और इस यात्रा में मिथक को तोड़कर सत्य के मार्ग पर अग्रसर होकर मनुष्य समाज की समस्याओं का अध्ययन करने में सक्षम होता है एवं उनके समाधान के विकल्प तैयार करता है। और इस प्रक्रिया में शोधार्थियों की जिम्मेदारी महत्वपूर्ण है। प्रो0 सिंह ने कहा कि आज का सामाजिक विज्ञान का दायरा वैश्विक है, इसलिये शोध की परिकल्पना को एक विस्तृत परिपेक्ष में समझने के साथ-साथ मानव कल्याण के लिये उपयोगी सिद्व करना है। शोध कार्य एवं पीएच0डी0 उपाधि के लिये किये गये कार्यो मे अन्तर किया जाना आवश्यक है। शोध का विषय ज्ञान के सृजन में वृद्वि करने से होना चाहिए, यदि शोध ज्ञान के सृजन करने में सक्षम नहीं है तो वह शोध समाज के लिये उपयोगी नहीं हो सकता।उन्होंने शोधार्थियों को जनोपयोगी शोध कार्यों को प्रोत्साहित करने का आह्वान किया। विशि...

प्रियंका गांधी वाड्रा बनी कांग्रेस महासचिव

Image
देहरादून–कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी द्वारा प्रियंका गांधी वाड्रा को कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव और उत्तर प्रदेश का प्रभारी महासचिव नियुक्त किये जाने का स्वागत करते हुए उत्तराखण्ड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह के नेतृत्व मेें उत्तराखण्ड प्रदेश कांग्रेस के मुख्यालय राजपुर रोड में मिष्ठान वितरण किया एवं समस्त कार्यकर्ताओं ने प्रियंका गाधी वाड्रा को राष्ट्रीय महासचिव बनाये जाने का स्वागत करते हुए एक दूसरे को बधाई दी और मिठाई खिलाई। प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में बड़ी संख्या में पार्टी के नेतागण व कार्यकर्तागण एकत्रित हुए और प्रियंका गांधी वाड्रा को मिली जिम्मेदारी का जश्न, आतिशबाजी और मिठाई बाॅटकर किया गया। प्रदेश मुख्यालय में कांग्रेसजनों को संबोधित करते हुए प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा प्रियंका गांधी वाड्रा के राष्ट्रीय महासचिव बनाये जाने से पूरे देश के कांग्रेसजनों में उत्साह का माहौल है। लंबे समय से देश के करोड़ों कांग्रेसजन इसी दिन का इंतजार कर रहे थे। प्रियंका गांधी वाड्रा को राष्ट्रीय महासचिव की जिम्मेदारी मिलने से पूरे दे...

ट्रैफिक पुलिस ने व्हाट्सएप न0 7900700100 जारी किया

Image
देहरादून–डोईवाला क्षेत्रान्तर्गत स्थित ब्लैक स्पॉट की अद्यतन स्थिति व सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने हेतु पुलिस अधीक्षक यातायात देहरादून प्रकाश चन्द्र के नेतृत्व में राकेश देवली क्षेत्राधिकारी यातायात,राजीव रावत,निरीक्षक यातायात, राकेश गुंसाई प्रभारी निरीक्षक कोतवाली डोईवाला एवं एन0एच0ए0आई0 के वरिष्ठ मैनेजर जायवाल के साथ संयुक्त रूप से ब्लैक स्पॉट का निरीक्षण किया गया जिसमें फतेहपुर चौक निकट पी0एन0बी0 बैंक लालतप्पड़,भानियावाला तिराहा,कुंआवाला,हर्रावाला,मियांवाला चौक तक की यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ करने की रणनीति तैयार की गयी जिसमें डोईवाला शहर में यातायात दबाव को कम करने के लिए वैकल्पिक मार्ग व्यवस्था शुरू किये जाने हेतु वर्तमान समय में निर्माणाधीन लच्छीवाला से भानियावाला हरिद्वार बाईपास मार्ग का भी निरीक्षण किया गया है। और इस मार्ग पर यातायात को सुचारू किये जाने हेतु वर्तमान समय में अव्यवस्थित के साथ ही उबड़-खाबड़ व गड्ढा युक्त है जिसे तत्काल ठीक किये जाने हेतु एनएचएआई द्वारा 01 सप्ताह का आश्वसन दिया गया है। पुलिस अधीक्षक यातायात के अनुसार इस मार्ग के ठीक होने से हरिद्व...

औली में गिरी जमकर बर्फ

Image