Posts

गरीबी दूर हो और लोगों के जीवन स्तर में सुधार होे

Image
देहरादून–स्कूल आफ मैनेजमेंट, दून विश्वविद्यालय द्वारा रिसर्च मैथोडोलोजी पर आयोजित दस दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला के चौथे  दिन सामाजिक विज्ञान में सिद्वान्त या अवधारणा विकसित करने के लिये आंकड़ो के विश्लेषण पर आधारित माॅडल का प्रमापीकरण एवं परीक्षण आवश्यक है। ये बातें रिचर्स मैथोडोलोजी पर दस दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला के चौथे दिन लखनऊ विश्वविद्यालय के प्रबन्धशास्त्र के प्राध्यापक डाॅ0 शैलेश कौशल ने कही। उन्होंने कहा कि सांख्यकीय विश्लेषण विधियोें से हम  सैद्वान्तिक नियमों का प्रयोग सिद्व परीक्षण कर सकते हैं। उन्होंने कई विश्लेषण विधियों का प्रस्तुतिकरण कर छात्रों की जिज्ञासा शान्त की। द्वितीय सत्र में उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व प्रमुख सचिव एवं सेन्टर फार पब्लिक पाॅलिसी के प्रो0 एच0एस0 दास ने कहा कि शोध का विषय और उसके निष्कर्ष समाज में उपयोग में लिये जा सके जिससे बेरोजगारी, गरीबी दूर हो सके और लोगों के जीवन स्तर में सुधार होे। डाॅ0 दास ने कहा कि उद्योग, व्यापार, कृषि, पशुपालन, पर्यटन सहित अन्य सभी सामाजिक विज्ञान के क्षेत्रोंं में शोध की नित्यांत आवश्यकता है। शोध छात्रों क...

सीएम ने दी टेण्डर घोटाला जाँच के आदेश, जाएंगे जेल

Image
विकासनगर- मोर्चा कार्यालय में पत्रकारों से वार्ता करते हुए  जनसंघर्ष मोर्चा अध्यक्ष रघुनाथ सिंह नेगी ने कहा कि वर्ष 2017-18 में विकासनगर क्षेत्रान्तर्गत 8 कार्यों (जाॅब) हेतु लो0नि0वि0 निर्माण खण्ड, देहरादून द्वारा दो करोड़ से अधिक के कार्यों हेतु समाचार पत्र में विज्ञप्ति करने का ढोंग रचा गया, जिनमें समाचार पत्र एवं विभागीय अधिकारियों ने मिलकर उक्त कार्यों को मात्र 4-5 ठेकेदारों के मध्य गोपनीय तरीके से आबंटित कर दिया था। उक्त टेण्डर 2,06,89,398 के थे, जिनको 2,06,77,449 में स्वीकृत किया गया यानि मात्र 11,949 रू0 के न्यूनतम अन्तर मूल्य (0.06 फीसदी) पर स्वीकृती प्रदान की गयी थी। अन्य मामलों में टेण्डर्स 25-50 फीसदी न्यूनतम दर पर स्वीकृत होते हैं।गत वर्ष मोर्चा द्वारा  सूचना आयोग एवं शासन से लम्बी लडाई लड़ने के बाद उक्त मामले में कार्यवाही प्रारम्भ हुई, जिनमें उक्त घोटाले मिलीभगत सामने आई। उक्त प्रकरण से सम्बन्धित विभाग लो0नि0वि0 जो कि स्वयं मुख्यमन्त्री त्रिवेन्द्र रावत के पास है, ने गम्भीरता दिखाते हुए उक्त घोटाले में माह सितम्बर 2018 में अपना अनुमोदन दे दिया यानि हरी झंडी दे...

महासू देवता से होगी कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा

Image
देहरादून-केन्द्र की मोदी सरकार व  राज्य की त्रिवेंद्र सरकार की उत्तराखण्ड विरोधी नीतियों के विरोध में प्रदेश कांग्रेस कमेटी राज्य की पांचों लोकसभा सीटों में आगामी 21 जनवरी से प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह के नेतृत्व में परिवर्तन यात्रा शुरू करने जा रही है। यात्रा के उद्देश्यों व कार्यक्रम के बारे में कांग्रेस मुख्यालय में पत्रकारवार्ता में पार्टी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूर्यकान्त धस्माना ने कहा कि पांच साल पहले जब भाजपा की पीएम इन वैटिंग उत्तराखण्ड आये थे तो उन्होंने राज्य में 2013 आये भारी दैवीय आपदा से प्रभावित क्षेत्रों के पुर्ननिर्माण के लिए यूपीए सरकार द्वारा साढे सात हजार करोड के पैकेज को नाकाफी बताते हुए कहा था कि अगर केन्द्र में भाजपा सरकार आई तो ओ राज्य को ज्यादा आर्थिक सहायता करेंगे और राज्य के साथ न्याय होगा किन्तु पिछले 5 सालों में बावजूद इसके कि राज्य की जनता ने नरेन्द्र मोदी की बातों पर भरोसा करते हुए पांचों लोकसभा सीटें बीजेपी की झोली में डाल दी। परन्तु मोदी सरकार ने पिछले पांच सालों में एक नया पैंसा राज्य के आपदा प्रभावित क्षेत्रों के पर्नुनिर्माण के लिए नहीं दि...

उत्तराखंड में आर्थिक कमजोर सवर्णों को मिलेगा आरक्षण

Image
देहरादून-उत्तराखंड सरकार ने भी  राज्य में आर्थिक रूप से कमजोर सवर्णों को सरकारी नौकरियों में 10 फीसदी आरक्षण लागू कर दिया है। मुख्यमंत्री  त्रिवेंद्र सिंह रावत ने आज आरक्षण लागू करने की घोषणा की है। अब  राज्य में होने वाली सभी सरकारी नौकरियों में आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के बेरोजगारों को 10 फीसदी आरक्षण मिलेगा।केंद्र सरकार ने आर्थिक रूप से कमजोर सवर्णों को सरकारी नौकरियों में आरक्षण देने का फैसला किया है। संसद से इसका विधेयक पारित होने के बाद राष्ट्रपति ने भी इस पर मुहर लगा दी है। इससे देश में सवर्णों को सरकारी नौकरी और उच्च शिक्षण संस्थानों में प्रवेश के लिए 10 फीसदी आरक्षण का रास्ता पूरी तरह से साफ हो गया है। यह आरक्षण अभी तक विभिन्न वर्गों को मिल रहे 50 फीसदी आरक्षण को प्रभावित किए बिना मिलेगा।मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत  ने घोषणा की  केंद्र सरकार के इस फैसले को राज्य में लागू कर दिया गया है। अधिकारियों को इसे तत्काल प्रभाव से लागू करने के आदेश दिए गए हैं। केंद्र सरकार के सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय की ओर से 14 जनवरी को इसे लागू करने का गजट नो...

प्रॉपर्टी डीलर हनीट्रैप का हुआ शिकार

Image
देहरादून ―  निशांत जैन पुत्र अशोक जैन निवासी 101 रॉयल पैलेस इन्द्रबाबा  मार्ग राजपुर देहरादून  द्वारा लिखित तहरीर दी कि प्रार्थी अपने परिवार के साथ रॉयल पैलेस मे निवास करता है। प्रार्थी प्रोपर्टी का कार्य करता हैं। प्रार्थी की कई साइट चल रही है जिसमें बिल्डर फ्लैट बन रहे हैं। मुझे मोबाइल से काल आई जिस पर एक लडकी बोली और मुझे कहा कि आप प्रॉपर्टी का काम करते है तो मैने हां कहा। तब उस ने मुझसे 2- 3 बार बात की तथा उस लडकी ने अपना Watsapp न0 भी दिया अगले दिन watsapp पे बात हुई तब उसने उसे अलग - अलग फ्लैट दिखाने को कहा और मै अपनी गाडी fortuner UK07BU 5157 White clor से IT PARK पहुँँचा तो वह लडकी वहांं मिली बातोंं बातोंं में उसने मुझे फंसा लिया और IT Park  से सहस्त्रधारा  क्रोसिंग की ओर चल दिये कुछ दूरी पर जाकर उसने बताया कि मेरा फ्लैट यही है वहा चलते है मै अपनी गाडी सडक पर खडी कर उसके साथ बाई तरफ अन्दर बने  फ्लैट I st floor पे पहुँँचा तो कुछ समय बाद अचानक 3-4  लड़कोंं ने  जिन्होंने मुँह ढक रखे थे अचानक मुझ पर हमला कर दिया और एक के द्वारा हाथ में लिय...

ईवीएम व वीवीपीएटी के प्रशिक्षण अभियान

Image
देहरादून- जिले में ईवीएम व वीवीपीएटी के प्रदर्शन सहित प्रशिक्षण व जागरूकता अभियान प्रारम्भ हो गया है। देहरादून जिले में कुल 21 वाहनों के माध्यम से यह अभियान चलाकर मतदाताओं को ईवीएम व वीवीपीएटी की जानकारी दी जाएगी।  मुख्य निर्वाचन अधिकारी  सौजन्या ने विश्वकर्मा भवन, सचिवालय देहरादून से इन वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।मुख्य निर्वाचन अधिकारी  सौजन्या ने बताया कि आगामी सामान्य लोकसभा निर्वाचन में शत प्रतिशत वीवीपीएटी का प्रयोग किया जाएगा।मतदाताओं को ईवीएम व वीवीपीएटी के प्रदर्शन सहित प्रशिक्षण व जागरूकता के लिए पूरे प्रदेश में अभियान चन रहा है। यह अभियान एक माह तक चलेगा। वीवीपीएटी बीयू व सीयू के साथ एक प्रिंटर की भांति होता है। इससेे मतदाता देख सकते हैं कि उनका वोट किस प्रत्याशी को गया है। वीवीपीएटी की प्रक्रिया से मतदाताओं को अवगत कराने के लिए उत्तराखण्ड के सभी गांवों में वाहन भेजे जा रहे हैं। प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र के लिए 2-2 वाहन लगाए गए है। कुछ क्षेत्रों में तीन वाहन भी लगाए गए हैं। इनका पूरा रूटचार्ट तैयार किया गया है। प्रत्येक दिन 3 से 4 गांवों को कवर कि...

पौराणिक डाडामंडी गेंद मेला

Image
पौड़ी-मुख्यमंत्री  त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने 134 वर्षों से आयोजित हो रहे पौराणिक डाडामंडी गेंद मेले में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि चीड को अभिशाप के बजाय वरदान में बदलने के लिये इसके उत्पादों के तकनीकि सहयोग के लिये इंडोनेशिया से वार्ता की गयी है। शीघ्र ही 10 विशेषज्ञ लोगों को इस दिशा में तकनीकि प्रशिक्षण प्राप्त करने के लिये इंडोनेशिया भेजा जायेगा। इससे 143 प्रकार के विभिन्न उत्पाद तैयार किये जा सकते हैं। यह हमारी आर्थिकी का गेम चेंजर बन सकता है। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि सीमित वित्तीय संसाधनों के बावजूत हमें किसानों व कास्तकारों के व्यापक हित में शून्य प्रतिशत ब्याज दर पर कृषि ऋण उपलब्ध कराने का निर्णय किया है यह योजना 26 जनवरी से आरम्भ की जायेगी।मुख्यमंत्री ने कहा कि जुलाई 2019 तक प्रदेश के सभी गांवों को इण्टरनेट से जोडने का हमारा प्रयास है। इससे सुदूरवर्ती क्षेत्रों तक टेलीमेडिशन व टेलीरेडियोलाॅजी की सुविधा इन क्षेत्रों के अस्पतालों से उपलब्ध होने लगेगी।मुख्यमंत्री ने कहा कि सुशासन एवं भ्रष्टाचार मुक्त प्रशासन प्रदान करना उनका उद्देश्य है सचिवालय ...