Posts

गन की सफाई करते हुए होमगार्ड के हाथ में लगी गोली

Image
बिहारीगढ़-- एसएसपी सहारनपुर बबलू कुमार के वार्षिक निरीक्षण से पहले शनिवार को बिहारीगढ़ थानें में पुलिस असले की साफ-सफाई में लगी हुई थीं, बताया जा रहा है कि असले की सफाई करने के लिए थाना पुलिस ने एक (अनाड़ी) अंट्रेण्ड होमगार्ड को भी साथ में लगा रखा था, थाने का होमगार्ड मामचंद पनपैक्सन गन को साफ कर रहा था, उसे जानकारी नहीं थी कि इसके अंदर गोली फंसी हुई है, जानकारी ना होने की वजह से मामचंद ने गन को साफ करने की कोशिश की तो टैकर दब गया और गन से निकली गोली उसके हाथ को चिरती चली गई ।पीड़ित मामचंद ने सीओ बेहट शिवराज सिंह को बताया कि उसका अंगूठा पूरी तरह गोली लगने से कट गया है बाकी उंगलियों से भी घायल हो गया। थानाध्यक्ष जितेंद्र कुमार की मदद से समुचित इलाज कराया जा रहा है लेकिन भविष्य में वह इस हाथ से काम नहीं कर सकेगा, सीओ बेहट शिवराज सिंह ने आश्वासन दिया है कि फिलहाल मामले के संबंध में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है विभाग द्वारा जितनी भी हो सकती है उससे भी अधिक मदद की जाएगी।                  

32 बोर की 03 अवैध कन्ट्रीमेड पिस्टल के साथ गिरफ्तार

Image
उधमसिंहनगर- प्रदेश में असमाजिक तत्वों की गतिविधियों एवं संगठित अपराधों की गतिविधयों पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्वेश्य से रिधित अग्रवाल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एस0टी0एफ0के निर्देशन में चलाये गये अभियान के अन्र्तगत की गई कार्यवाही के फलस्वरूप एस0टी0एफ0कुमॉयू यूनिट की टीम द्वारा एक अभियुक्त हरप्रीत सिंह सन्धु उर्फ जोधा पुत्र जगतार सिंह सन्धु निवासी मलपुरी थाना सितारगंज जिला उधमसिंहनगर को थाना सितारगंज क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से 32 बोर की 03 अवैध कन्ट्रीमेड पिस्टल बरामद की गई। अभियुक्त का एक अन्य साथी मनदीप कौर मौके से भाग निकला। अभियुक्तों द्वारा प्रयोग की जा रही बिना नम्बर की स्विफ्ट कार भी बरामद की गई है।उपरोक्त सम्बन्ध में गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्व थाना सितारगंज जनपद उधमसिंहनगर में शस्त्र अधिनियम का अभियोग पंजीकृत किया गया है। गिरफ्तार किये गये उक्त अभियुक्त से पूछताछ पर उसके द्वारा बताया गया कि वह और फरार अभियुक्त मनदीप काफी समय से अवैध शस्त्रों की खरीद फरोक्त करते है तथा इन शस्त्र को उत्तराखण्ड के जनपद उधमसिंहनगर व नैनीताल में ऊंचे दामों मे बेचा...

भारत-नेपाल सुख दुःख का साथी--मुख्यमंत्री

Image
देहरादून -मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने परेड ग्राउण्ड में कंचनपुर चेम्बर आॅफ काॅमर्स एण्ड इंडस्ट्री नेपाल द्वारा आयोजित दूसरे भारत-नेपाल ट्रेड फेयर एण्ड टूरिज्म फेस्टिवल का शुभारम्भ किया। इस अवसर पर नेपाल के वाणिज्य राज्य मंत्री  नरबहादुर चंद भी उपस्थित थे।अपने सम्बोधन में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र ने कहा कि ऐसे आयोजनों से व्यापारिक रिश्तों तथा व्यवसायिक आदान-प्रदान को बढ़ावा मिलता है। इससे व्यवसायिक ज्ञान व अनुभव को भी साझा करने में मदद मिलती है। उन्होंने कहा कि भारत और नेपाल के सम्बंध आपसी समझदारी एवं रोटी एवं बेटी से भी बढकर है। भारत-नेपाल का सुख दुःख का भी साथी है। 2015 में नेपाल में जब विनाशकारी भूकम्प आया तो भारत एक घंटे के अन्दर पीडितों की मदद के लिये वहां पहुंचा। उन्होंने कहा कि नेपाल से उत्तराखण्ड का भी विशेष जुड़ाव है। कालीनदी के आर पार हमारे आपसी रिश्ते है। भारत में लाखों नेपाली मूल के लोग रहते है। उन्होंने कहा कि एक-दूसरे के उत्पादों का इस प्रकार आपस में प्रदर्शन करना अच्छी पहल है। हमारा आपसी व्यापार कैसे बढे, इस दिशा में भी और अधिक प्रयास किये जाने की उन्होंने जरूरत ...

यूकेडी ने भाजपा पीडीपी गठबंधन सरकार का पुतला फूंका

Image
देहरादून-  उत्तराखंड क्रांति दल की महानगर इकाई नें राजधानी देहरादून में जम्मू-कश्मीर की भाजपा पीडीपी की गठबंधन सरकार का पुतला दहन करके जम्मू कश्मीर सरकार द्वारा 10वीं गढ़वाल राइफल के उपर हत्या का मुकदमा दर्ज किए जाने को लेकर आक्रोश जताया। सेना के ऊपर मुकदमा दर्ज किए जाने से आक्रोशित यूकेडी कार्यकर्ता केंद्रीय कार्यालय में एकत्रित हुए तथा भाजपा पीडीपी गठबंधन के खिलाफ नारेबाजी के साथ द्रोण चौराहे पर पहुंचे और रक्षा मंत्री तथा केंद्र सरकार के साथ महबूबा मुफ्ती सईद के खिलाफ आक्रोश जताते हुए जम्मू कश्मीर सरकार के प्रतीकात्मक पुतले को आग के हवाले कर दिया। मौके पर मौजूद महानगर अध्यक्ष संजय क्षेत्री ने कहा कि सामरिक दृष्टिकोण से उत्तराखंड का इतिहास गढ़वाल, गोरखा और कुमायु रेजीमेंट की शौर्य गाथा से भरा हुआ है तथा उत्तराखंड एक सैनिक बहुल राज्य है।चीन तथा पाकिस्तान की सीमा पर रक्त को  जमा देने वाली ठंड में उत्तराखंड के पर्वतीय मुल के रणबांकुरे अपनी जान पर खेलकर सीमा की चौकसी करते हैं।ऐसे में सैकड़ों अलगाववादियों लोगों की पत्थरबाज से हथियार व सेना की रक्षा में की गई कार्यवाही पर ...

उत्तराखण्ड शिव सेना ने मुफ्ती सरकार को बर्खास्त करने की मांग

Image
देहरादून- उत्तराखण्ड शिव सेनिकों ने भारी संख्या में निरंजनपुर के मंडी चौक पर जिला प्रमुख अमित कर्णवाल के नेतृत्व में कश्मीर में भाजपा द्वारा समर्थित मुफ्ती सरकार का पूतला फूंका।शिवसेना जिला प्रमुख अमित कर्णवाल ने कहा कि कश्मीर में भारतीय सेना पर मुफ्ती सरकार द्वारा की जा रही मुकदमेबाजी की कड़ी निंदा करी है उन्होंने कहा कि एक तरफ हमारी सेना अपनी जान की परवाह न करते हुुए पाक द्वारा समर्थित आतंकवादियों को उनके सही स्थान तक पहुंचाने के लिए अपनी जान जोखिम में डाल रही है।  जिसका नतीजा यह हो रहा है कि हमें हर रोज किसी न किसी रूप में अपने देश के लालों को अपने प्राणों की आहूति देनी पड़ रही है। दूसरी तरफ अगर सरकार इस तरह की कार्यवाही करती है तो हमारी सेना के अधिकारी व सैनिकों के मनोबल पर इसका नकारात्मक प्रभाव पडे़गा। अतः मैं तत्काल मुफ्ती सरकार को बर्खास्त करने की मांग करता हूं, और आतंकवाद को जड़ से मिटाने के लिए सेना को और अधिक अधिकार प्रदान करने की मांग करता हूं।इस अवसर पर महानगर प्रमुख आशीष सिंघल, वरिष्ठ नेता पंकज पायल, शिवम गोयल, मनोज बोहरा, विकास मलहोत्रा, सुमित गंभीर, रोहित बेदी, अभिष...

रिस्पना पुल तथा आसपास बिजली के झूलते तारों की शिकायत

Image
देहरादून --मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने सचिवालय में समाधान पोर्टल तथा जनशिकायतों हेतु निर्धारित 1905 नम्बर पर प्राप्त शिकायतों के निवारण की समीक्षा की।मुख्यमंत्री  त्रिवेन्द्र सिंह रावत अब प्रत्येक माह के अंतिम बुधवार को समाधान पोर्टल तथा 1905 नम्बर पर प्राप्त शिकायतों और उनके निवारण की समीक्षा करेंगे। मुख्यमंत्री ने सभी सचिवों और जिलाधिकारियों को समाधान पोर्टल की नियमित समीक्षा तथा शिकायतों के त्वरित निवारण करने के निर्देश दिये। उन्होंने विशेष रूप से जिलाधिकारियों को जनपदों में शिकायतों के प्रभावी निस्तारण पर ध्यान देने को कहा। समीक्षा के दौरान पिछली समीक्षा बैठक के 05 लंबित प्रकरणों की स्थिति भी देखी गई। बताया गया कि सभी प्रकरण निस्तारित हो गये है तथा शिकायतकर्ताओं ने संतुष्टि व्यक्त की है। आज की बैठक में डी0एम0 स्तर पर चमोली, चम्पावत, ऊधमसिंहनगर, हरिद्वार, देहरादून, पौडी गढ़वाल के कुल 16 प्रकरणों पर शिकायतकर्ताओं से सीधे बात की गई। इसके साथ ही निदेशालय स्तर की 04 शिकायतें और सचिव स्तर की 09 शिकायतों की समीक्षा की गई।सचिव, समाज कल्याण को कारण बताओ नोटिस। पोर्टल पर आटो ...

इंडो-नेपाल टेड्र फेयर एवं टूरिज्म फेस्टेवल का उद्घाटन किया-मुख्यमंत्री

Image
देहरादून-- नेपाल के कंचनपुर चैम्बर आॅफ कामर्स एण्ड इंड्रस्ट्री और रियल होस्ट के तत्वावधान में इंडो-नेपाल टेड्र फेयर एवं टूरिज्म फेस्टेवल का उद्घाटन मुख्यमंत्री  त्रिवेन्द्र सिंह रावत उत्तराखंड सरकार एवं   वाणिज्य राज्य मंत्री  नरबहादुर चंद नेपाल सरकार ने रिबन काटकर व दीप प्रज्जवलित कर किया।कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि मैं उत्तराखण्ड एवं नेपाल व्यापार मण्डल को बधाई देता हूं जिन्होंने हमारे राज्य में दूसरा पारस्परिक मेले का आयोजन किया है। इस तरह की प्रदर्शनी से हमारे पड़ोसी देशो के साथ सबंध मजबूत होते हैं और व्यापार के भी नए आयाम खुलते हैं। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में नेपाल की छवि दिखाई देती है। मुख्यमंत्री ने कहा कि नेपाल और उत्तराखण्ड के आदरणीय देव एक ही हैं जहां नेपाल में पशुपति नाथ हैं तो वही उत्तराखण्ड में केदारनाथ हैं। हमारा सांस्कृतिक रिस्ता है हम एक-दूसरे के पूरक है। हमें भावनात्मक दोस्ती के साथ-साथ व्यापार को भी बढ़ाना चाहिए। मुख्यमंत्री ने देहरादून वासियों से प्रार्थना की कि सभी खरीददारी के लिए आगे आऐं और नेपाल की वस्तुओं को खरीदें। अंत में उन...