एटीएम मशीनों में छेडछाड कर फ्राड करने वाले तीन शातिरों को पुलिस ने धर दबोचा

देहरादून  – पीड़ित सुधाकर ढौंडियाल शाखा प्रबन्धक सीएमएस इन्फोसिस लि0 14 सी इन्द्रप्रस्थ नियर अम्बीवाला गुरुद्वारा थाना नेहरु कालोनी ने एक लिखित प्रार्थना पत्र दिया गया कि हमारी कम्पनी सीएमएस इन्फोसिस सिस्टम लि0 विभिन्न बैंकों के एटीएम व रिसाईक्लर मे पैसा निकालने व जमा करने का काम करती है। बैंक मे काम करने वाले परवीन मौर्य, शिवम, गौरव कुमार, ऋषभ की मित्रता


मनोज यादव, अंकित यादव , अजय प्रताप सिह निवासी उमरी थाना जगतपुर जिला रायबरेली से थी। ये सभी व्यक्ति आपस मे मिलते जुलते रहते थे, इन सभी के द्वारा आपराधिक षडयन्त्र करके अनुचित लाभ प्राप्त करने हेतु बैंक ऑफ बडोदा पटेलनगर से अलग-अलग तिथियों मे कुल 49,88,400/-रु0 रिसाईक्लर मशीन से चोरी करके गबन कर लिये है इस सूचना पर थाना पटेलनगर पर मु0अ0सं0 700/2023 धारा 420/409/120बी भादवि बनाम परवीन मौर्य आदि पंजीकृत किया गया। गठित पुलिस टीम ने मुखबिर तंत्र को सक्रिय करते हुए अभियुक्त के छिपने के सभी सम्भावित ठिकानो पर दबिश दी गई। मुखबिर की सूचना पर  पुलिस टीम ने 03 अभियुक्तों प्रवीण मौर्य उम्र 21 वर्ष इन,शिवम सिह उम्र 24 वर्ष व अंकित यादव उम्र 31 वर्ष को भैदपुर पुलिया के पास रायबरेली उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार किया गया।गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से धोखाधडी से गबन किये गये। 4,00000/-(चार लाख रुपये) की नगदी बरामद की गई। शेष धनराशि के विषय में जानकारी करने पर अभियुक्तों द्वारा बताया गया कि उनके द्वारा धनराशि को आपस में बांट लिया गया था तथा शेष कुछ धनराशि हमारे अन्य साथियों के पास है। गिरफ्तार अभियुक्त को ट्राँजिट रिमाण्ड प्राप्त कर  देहरादून लाया गया,शेष अभियुक्तों की गिरफ्तारी को लगातार प्रयास जारी हैं। 


Comments