चम्बा में बाइक खाई में गिरी पिता-पुत्र की दर्दनाक मौत

 टिहरी- डायल 112  ने एस डी आर एफ को सूचित किया की मालदेवता- सुरकंडा रोड़ पर बाइक सवार दो लोग देहरादून की ओर आते हुए अनियंत्रित होने से लगभग 500 मीटर गहरी खाई में दुर्घटनाग्रस्त हो गए है। सूचना मिलते ही पोस्ट सहस्त्रधारा से एस डी आर एफ टीम के हेड कांस्टेबल दीपक पंत  तत्काल मय रेस्क्यू उपकरणों के साथ घटनास्थल को रवाना हुए। 


घटना थाना चम्बा क्षेत्रान्तर्गत दुबड़ गांव में हुई थी।बाइक सवार दोनों व्यक्ति पिता- पुत्र व स्थानीय निवासी थे जिनकी घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गयी थी। एस डी आर एफ टीम द्वारा तत्काल खाई में उतरकर कड़ी मशक्कत करते हुए रोप स्ट्रैचर की सहायता से  गोविंद सिंह पुत्र आनंद सिंह, उम्र- 38 वर्ष, निवासी- ग्राम - मरोड़ा सत्यों, चम्बा, टिहरी। सुमित पुत्र गोविंद सिंह, उम्र- 17 वर्ष के शवों को मुख्य मार्ग तक पहुँचाकर अग्रिम कार्यवाही हेतु जिला पुलिस के सुपर्द किया गया। 


 




Comments

Popular posts from this blog

बिल लाओ ईनाम पाओ योजना के तहत माह अक्टूबर और नवंबर के विजेता

चोरी की स्कूटी के साथ दो अरोपी को पकड़ा

कावड़िये को डूबने से बचाया एसडीआरएफ ने