झूठा मुकदमा दर्ज कराकर फरार चल रहे अभियुक्तों के घर की कुर्की

 देहरादून – मोबिन अहमद पुत्र मोयोद्दीन निवासी भगत सिंह कालोनी थाना रायपुर देहरादून ने थाना रायपुर आकर एक प्रार्थना पत्र दिया जिसमें उनके द्वारा अंकित किया कि उक्त तिथि को असद पुत्र शाहिद खान निवासी वाणी विहार थाना रायपुर देहरादून बिना अनुमति के अवैध तमंचा लेकर घर में घुस गया और गाली गलौच और जान से मारने की धमकी देने लगा,


जिसे हमने घर पर पकड रखा है। प्रार्थना पत्र के आधार पर तत्काल अभियोग पंजीकृत कर विवेचना प्रारंभ की गयी।उक्त तिथि को ही द्धितीय पक्ष शाहिद अहमद पुत्र तौफिक अहमद निवासी भगत सिंह कालोनी रायपुर देहरादून ने प्रार्थना पत्र दिया जिसमें उनके द्वारा अंकित किया कि मोबिन पुत्र मोइनुद्दीन, शायदा पत्नी मोबिन व आदि के द्वारा उनके पुत्र असद को जबरदस्ती रास्ता रोककर उसे अपने घर में बन्दी बनाकर उसके साथ मारपीट,

गाली गलौच की गयी है तथा उसे तमंचा दिखाकर डराना व झूठे केस में फंसाया जा रहा है । जिसमें तत्काल अभियोग पंजीकृत कर विवेचना चौकी प्रभारी मालदेवता के सुपुर्द हुई । 

पुलिस टीम ने जांच में पाया कि मोबिन उसकी पत्नी शायदा, मुजाहिद, नाजमीन व नईम आदि ने षडयन्त्र के तहत शाहिल अहमद के पुत्र असद को झूठे केस में फंसाने की रंजीस रखते हुए अवैध तमंचा दिखवाकर झूठा मुकदमा पंजीकृत कराया गया था । जिस कारण मोबिन द्वारा पंजीकृत कराये गये मुकदमे को समाप्त करते हुए  05 अक्टूबर 23 को अभियुक्त मोबिन व उसकी पत्नी शायदा को मु0अ0सं0 69/2023 में गिरफ्तार किया गया । अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु लगातार दबिश दी गयी किन्तु अभियुक्त के लगातार फरार चलने पर वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी व सम्पत्ति कुर्की को न्यायालय से कुर्की की उद्घोषणा प्राप्त कर आज  30 अक्टूबर 23 को अभियुक्त  के घर पर सम्पत्ति कुर्की की उद्धोषणा आदेश को चम्पा किया गया तथा अभियुक्तों के घर व आस-पास ढोल बजाकर मुनादी करायी गयी। फरार मुजाहिद पुत्र मोबिन निवासी जैन प्लाट रायपुर दे0दून, नाजमीन पत्नी मोबिन निवासी उपरोक्त नईम पुत्र इस्लामुद्दीन आदि है।

Comments

Popular posts from this blog

बिल लाओ ईनाम पाओ योजना के तहत माह अक्टूबर और नवंबर के विजेता

चोरी की स्कूटी के साथ दो अरोपी को पकड़ा

कावड़िये को डूबने से बचाया एसडीआरएफ ने