यमुनोत्री मार्ग पर हरियाणा की महिला श्रद्धालु की तबीयत हुई खराब

 उत्तरकाशी- पुलिस चौकी यमुनोत्री ने एस डी आर एफ टीम को सूचना दी की यमुनोत्री मार्ग पर हिसार, हरियाणा की एक महिला श्रद्धालु का स्वास्थ्य खराब हो गया है जिसे अस्पताल पहुँचाये जाने के लिए एस डी आर एफ टीम की आवश्यकता है।


सूचना पर एस डी आर एफ टीम के  मुख्य आरक्षी सुनील तोमर  रेस्क्यू उपकरणों के साथ तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।यह श्रद्धालु महिला नीलम यादव उम्र 50 वर्ष  हरियाणा से यमुनोत्री धाम दर्शन के लिए आए थी व अचानक रास्ते में महिला का स्वास्थ्य खराब गया।

  एस डी आर एफ टीम ने इस महिला श्रद्धालु को पोर्टेबल ऑक्सीजन सिलिंडर से ऑक्सीजन उपलब्ध कराया गया जिसके उपरांत स्ट्रेचर के माध्यम से पैदल मार्ग द्वारा उचित उपचार हेतु जानकीचट्टी अस्पताल पहुंचाया गया।


 

Comments

Popular posts from this blog

बिल लाओ ईनाम पाओ योजना के तहत माह अक्टूबर और नवंबर के विजेता

चोरी की स्कूटी के साथ दो अरोपी को पकड़ा

कावड़िये को डूबने से बचाया एसडीआरएफ ने