देवप्रयाग में ट्रक खाई में गिरा चालक की मौत

नई टिहरी- जिला नियन्त्रण कक्ष, टिहरी गढ़वाल ने  एस डी आर एफ को सूचना दी की देवप्रयाग में एक ट्रक गहरी खाई में दुर्घटनाग्रस्त हो गया है।यह सूचना मिलते ही पोस्ट ब्यासी से HC जितेंद्र सिंह नेगी एस डी आर एफ की रेस्क्यू टीम के साथ घटनास्थल के लिए रवाना हुई। 


घटनास्थल पर एक ट्रक (GJ 27 TD -4402) अनियंत्रित होने से लगभग 100 मीटर गहरी खाई में दुर्घटनाग्रस्त हुआ था जिसमें केवल चालक प्रमोद पुत्र रामस्वरूप, निवासी- भरतपुर, उत्तर प्रदेश ही सवार था जिसकी घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गयी थी। एस डी आर एफ टीम ने मौके पर पहुँचकर खाई में उतरकर शव तक पहुँच बनाई व कड़ी मशक्कत करते हुए रोप स्ट्रैचर व बॉडी बैग के माध्यम से मुख्य मार्ग तक पहुँचाकर जिला पुलिस के सुपर्द किया गया। 


 

Comments

Popular posts from this blog

बिल लाओ ईनाम पाओ योजना के तहत माह अक्टूबर और नवंबर के विजेता

चोरी की स्कूटी के साथ दो अरोपी को पकड़ा

कावड़िये को डूबने से बचाया एसडीआरएफ ने