फरीदाबाद के व्यक्ति की खाई में गिरने से हुई मौत

 टिहरी - चौकी गूलर ने एस डी आर एफ को सूचना दी की ब्यासी के पास गूलर क्षेत्र में  एक व्यक्ति खाई में गिर गया है, जिसको रेस्क्यू करना है। इस लिए एस डी आर एफ टीम की आवश्यकता है। यह सूचना प्राप्त होते ही एस डी आर एफ टीम  के मुख्य आरक्षी संतोष रावत  रेस्क्यू उपकरणों के साथ घटनास्थल के लिए रवाना हुए।


एस डी आर एफ ने  घटनास्थल पर पहुँचकर देखा की एक व्यक्ति लगभग 100 मीटर नीचे खाई में गिरा हुआ है। एस डी आर एफ टीम ने रोप की सहायता से खाई में उतरकर उस व्यक्ति तक पहुँच बनायी परन्तु  उस व्यक्ति की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गयी थी। टीम ने लाल सिंह राणा निवासी फरीदाबाद  के शव को रोप व स्ट्रेचर के द्वारा खाई से बाहर निकाला गया और शिनाख्त एवं अन्य अग्रिम कार्यवाही हेतु जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया।घटनास्थल पर स्थानीय लोगो द्वारा बताया गया की उक्त व्यक्ति खाई के किनारे खड़ा था व अचानक पैर फिसलने से अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा।


  


 

Comments

Popular posts from this blog

बिल लाओ ईनाम पाओ योजना के तहत माह अक्टूबर और नवंबर के विजेता

चोरी की स्कूटी के साथ दो अरोपी को पकड़ा

कावड़िये को डूबने से बचाया एसडीआरएफ ने