तीन शातिरों ने किया घर में 5 लाख रुपए के गहनों पर हाथ साफ

देहरादून – थाना पटेलनगर पर पीड़िता बीना चड्ढा पत्नी जोगिन्दर पाल चड्ढा निवासी 239 पूर्वी पटेलनगर रामलीला मैदान के सामने कोतवाली पटेलनगर  ने एक लिखित प्रार्थना पत्र दिया कि 08 सितंबर को सुबह लगभग 11.00 बजे मैं और मेरे पति जोगिन्दर पाल चट्टा अपने निवास जो कि 239 पटेल नगर पूर्वी रामलीला मैदान के सामने अपने घर पर मौजूद थे। एक व्यक्ति चढ़ा का पता पूछते हुए हमारे घर आया । उस अज्ञात व्यक्ति ने अपना नाम संजय खुराना निवासी ऋषिकेश बताया बोला कि उसकी ऋषिकेश में दो दुकाने है और किराए पर दे रखी है। वह अपने भाई की शादी के लिए कुछ सोने के जेवरात खरीदने आया है,


वह भी कनाडा में में परमनेन्ट रेसिडेन्ट है और उनके बेटे को जानता है और वह आभूषणों के डिज़ाइन अपनी माता को दिखाना चाहता है। माता बाहर से आ रही है उनको आप देखो ऐसा कहकर मेरे पति उनको ढूँढने बाहर चले गए। मैने अपने जेवर और सोने की दो चैन 02 अंगूठी एवं दो कडे जो कि 72.5 ग्राम वजन के थे उसे दिखाए और उसने यह कहा कि माता पीछे आ रही है उनको भी दिखाना है तब तक आप शुगर फ्री चाय बना दीजिए। मैं चाय बनाने किचन में चली गई और वह व्यक्ति इतनी देर में सारे सोने के गहने लेकर पीछे रास्ते से भाग गया। थाना पटेलनगर पर मु0अ0सं0 496/2023 धारा 380/420 भादवि बनाम संजय खुराना पंजीकृत किया गया । जिसकी विवेचना उ0नि0 सन्दीप कुमार के सुपुर्द की गई । पुलिस टीम द्वारा पीड़ित व्यक्ति से गहनता से पूछताछ कर अभियुक्तों के हुलिये व वाहन की जानकारी ली गई व घटनास्थल पर आने जाने वाले मार्गाे की जानकारी की गई, उन मार्गों में लगे सीसीटीवी कैमरो को तस्दीक करते हुए लगभग 32 सीसीटीवी कैमरों को चेक किया गया , घटना में देखी गई फूटेज में एक व्यक्ति काला कुर्ता व सफेद पजामा पहने है व उसके पास वाहन बुलेरो गाडी जिसमें पीछे जाट लिखा है कैमरो में दिखी, कैमरे की फोटो आदि थाना ग्रुप व मुखबिरो को भेजी गई घटना में 02 व्यक्तियो के होने की बात की कही गयी है दो व्यक्ति घटना के समय बाहर थे फोटो अभियुक्त, वाहन सहित तीनो लोगो को पुलिस टीम तलाश करने लगे, जब पुलिस टीम मण्डी चौक सहारनपुर रोड पर चौकिंग कर रहे थे तो मुखबिर खास जरिये फोन बताया सर आप लोग जिस सफेद रगं की बुलेरो गाडी जिस पर जाट लिखा है की तलाश कर रहे है, वह वाहन अभी बल्लीवाला फ्लाईओवर के नीचे से निकली है । वह आईएसबीटी की ओर जा रहा है आप रास्ते में पकड लो पुलिस टीम तुरन्त मण्डी चौक से लगभग 100-150 मीटर कमला पैलेस की ओर खडे हो गये व बल्लीवाला की ओर से आने वाले वाहनो को देखने लगे कुछ समय पश्चात एक सफेद बुलेरो वाहन कमला पैलेस चौक की ओर से आते दिखाई दिया तुरन्त ही हमने उसके आगे आ रहे वाहनों को रोक दिया व जाम लगवा दिया व धीरे-धीरे वाहन छोडने लगे पुलिस ने बुलेरो वाहन की तरफ दौडे व पुलिस टीम उस वाहन  के पास गये व ड्राईवर साइड जाकर वाहन के ड्राईवर साइड का दरवाजा खोला व गाडी बंद करवा दी आस पास की सभी गाडिया मौके से निकल गई बोलेरो सफेद रंग के वाहन को साइड किया गया उक्त वाहन के पीछे जाट लिखा है, वाहन का नम्बर एचआर-31-एच-9002 है । वाहन में बैठे तीनों व्यक्तियों के हुलिये का मिलान सीसीटीवी से प्राप्त फुटेज से किया गया तो उनका मिलान हो गया, तीनो व्यक्तियो को बाहर उतार कर उनसे पूछताछ की गयी तो अपना नाम-राजेश कुमार पुत्र कुलवन्त राम नि0 313/1 डोकरा गेट थाना सदर कैथल, अमर दीप पुत्र गुरु दयाल सिंह उम्र 34 वर्ष नि0 पृथ्वी विहार मेरठ रोड करनवाल हरियाणा व कबीर पुत्र सुरजीत सिंह उम्र 20 वर्ष निवासी: सदर बाजार निकट पुलिस चौकी थाना सदर बाजार करनाल हरियाणा बताया।अभियुक्तों द्वारा उक्त घटना को स्वीकार करते हुए बताया गया कि यह सामान चेन, चुडिया व अंगूठी हमने आज ही पटेलनगर से चोरी की है हमने एक वृद्ध दम्पत्ति को बहला फुसलाकर अपनी बातों में फसांकर चुराया है। वाहन की तलाशी लेने पर डेस्कबोर्ड के अन्दर से 03 मोबाइल फोन, एक अंगूठी पीली धातू मोटी व एक मोटी चैन जिसमें जाट लिखा पैडल है। जिसके बारे में पूछताछ में तीनों व्यक्तियो से की गई तो राजेश कुमार ने बताया यह मेरे फोन है जो मैने स्विच आफ  किये है ताकि हम लोग ट्रेस न हो पायें। व चैन व अंगूठी मेरी है जो नकली हैं। मैने यह घटना के समय पहनी थी जिससे लोग मुझे अमीर समझते है। गिरफ्तारी करते हुये गिरफ्तार किया गया बरामद माल व घटना मे प्रयुक्त  वाहन उपरोक्त एचआर-31-एच-9002 को कब्जे पुलिस लिया गया। 





Comments

Popular posts from this blog

बिल लाओ ईनाम पाओ योजना के तहत माह अक्टूबर और नवंबर के विजेता

चोरी की स्कूटी के साथ दो अरोपी को पकड़ा

कावड़िये को डूबने से बचाया एसडीआरएफ ने