टोंस नदी में गाड़ी गिरी ड्राइवर लापता

 देहरादून- एक स्थानीय कॉलर ने एस डी आर एफ को सूचित किया  की रात में छिबरो पावर हाउस, कोटि इछाड़ी मार्ग पर टोंस नदी में एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त हुआ था।


जिसमें उसका परिजन 29 वर्षीय पदम पुत्र खीमदास निवासी- भटगढ़ी, त्यूणी लापता है, जिसकी सर्चिंग को एस डी आर एफ टीम की आवश्यकता है। सूचना पर पोस्ट डाकपत्थर से ASI सुरेश तोमर एस डी आर एफ रेस्क्यू टीम व आवश्यक उपकरणों के साथ घटनास्थल पर पहुँचे।  एस डी आर एफ टीम ने  दुर्घटनाग्रस्त वाहन को नदी में चिन्हित कर लिया गया है तथा वाहन व आसपास के स्थानों पर सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। 


Comments

Popular posts from this blog

बिल लाओ ईनाम पाओ योजना के तहत माह अक्टूबर और नवंबर के विजेता

चोरी की स्कूटी के साथ दो अरोपी को पकड़ा

कावड़िये को डूबने से बचाया एसडीआरएफ ने