पिस्टल दिखाकर गाड़ी लूटने वाले दो शातिर लूटेरों पकड़े

10.08.23 पीड़ित राकेश सिंह पुत्र कुंवर सिंह नि0 राघव विहार प्रेमनगर ने थाना प्रेमनगर पर तहरीर दी कि वादी का भाई राजेश जब 07 अगस्त को रात 10.30 बजे अपनी कम्पनी सेलाकुई से अपने घर राघव विहार आ रहा था तो तीन अज्ञात लोगो ने उसके भाई को रोका तथा उसकी मो0सा0 सं0 UK07FF.7202 अपाचे ले गये इस संबंध में थाना प्रेमनगर पर अभियोग पंजीकृत किया गया तथा विवेचना प्रारम्भ की गई ।



 प्रेमनगर थाने ने टीमें बनाकर क्षेत्र में हुई  लूट के खुलासे के लिए अलग अलग 04 टीमें बनाई गई। पुलिस ने घटनास्थल के आने जाने वाले सभी मुख्य मुख्य मार्गो से सीसीटीवी फुटेज देखा  जिससे प्रकाश मे आया कि वादी की मो0सा0 अपाचे परवल गांव से होते हुये नया गांव शिमला बाईपास की ओर गयी है जिस पर पुलिस टीम ने शिमला बाईपास से जाने वाले सभी मार्गों के सीसीटीवी फुटेज देखे जिससे संदिग्ध व्यक्तियों का पांवटा साहिब हिमांचल प्रदेश की ओर गए। पांवटा साहिब के सभी आने जाने वाले सभी 20 मुख्य मार्गो के 200 सीसीटीवी फुटेज के आधार पर प्राप्त सूचनाओं से पुलिस की टीमे अलग अलग मार्ग से संदिग्धों का पीछा करते हुये चण्डीगढ, पंजाब ,हरियाणा उतरप्रदेश तक पहुंची, इस दौरान पुलिस टीम ने लगभग 2000 सीसीटीवी कैमरो का फुटेज को देखने के बाद पुलिस ने मुखबीर तंत्र को सक्रिय किया गया।पुलिस टीम को मुखबीर के माध्यम से जानकारी प्राप्त हुयी की धोलास क्षेत्र में हुई वाहन लूट की घटना से सम्बन्धित अभियुक्त दोबारा देहरादून की ओर आये है। जो सम्भवतः किसी घटना को अंजाम देने की फिराक में है। जिस पर पुलिस टीम ने मुखबीर की सूचना पर घटना में शामिल 02 अभियुक्तों सुखजिन्दर उर्फ सुक्खू नि0 मौहल्ला खारखाना गली ग्रेवाल कालोनी म0न0 37 थाना सीटी जिला सिरसा हरियाणा उम्र 25 वर्ष और शिव कुमार उर्फ गोलू पुत्र अजीत कुमार नि0 खन्ना कालोनी बस स्टैण्ड वाली गली पुलिस चौकी बस स्टैण्ड जिला सिरसा हरियाणा उम्र 23 वर्ष को धोलास क्षेत्र से लूटी गयी अपाचे मो0सा0 सं0 UK07FF.7202 के साथ  फुलसैनी चौक से धौलास को जाने वाली सड़क से गिरफ्तार किय़ा गया अभियुक्तो के कब्जे से घटना में प्रयुक्त की गयी  पिस्टल बरामद हुई ।फरार अमरजीत उर्फ गूरी नि0 ग्राम खैरपुर जिला सिरसा हरियाणा की तलाश है।पूछताछ करने पर बताया कि हम पहले माह जुलाई में प्रेमनगर में आये थे हमने हरजिन्द्र पुत्र सुखविन्द्र सिंह नि0 प्रेमनगर विंग न0  01 में कमरा लिया था तभी से हम किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में थे बीच में हम वापस सिरसा चले गये थे 04 अगस्त को हम फिर से प्रेमनगर वापस आये मकान मालिक ने हमसे आईडी आधार कार्ड वैरफिकेशन करने के  लिए बताया तो हमने उसे अपनी आधार कार्ड की  आईडी नही दी  07 अगस्त को हम मकान मालिक को बिना बताये शाम के समय मकान से निकल गये और क्षेत्र में रैकी करते रहे परन्तु हम किसी घटना को अंजाम देने में सफल नही हो पाये फिर हमने रात्री 10.15 बजे एक अपाचे बाईक सवार को रोका उसकी पीठ पर पिस्टल लगाई उसने हमे बाईक दे दी ,बाईक लेकर  हम तीनों व्यक्ति परवल होते हुये धर्मावाला की ओर चले गये धर्मावाला पर पुलिस चैकिंग चल रही थी इस लिए हम दर्रारेट सहारनपुर में जाकर पांवटा साहिब चले गये । फिर रात को हमने पांवटा साहिब एक होटल में रुके अगले दिन हम फिर चण्डीगढ मोहाली होते हुये पजांब चले गये। मो0सा0 को हमने अपने किसी परिचित के यहा छुपा दिया था और उसका नम्बर प्लेट भी चैंज कर दी थी आज फिर हम देहरादून में किसी बड़ी घटना को अंजाम देने वाले थे परन्तु आज हमे पुलिस ने पकड़ लिया ।



Comments

Popular posts from this blog

बिल लाओ ईनाम पाओ योजना के तहत माह अक्टूबर और नवंबर के विजेता

चोरी की स्कूटी के साथ दो अरोपी को पकड़ा

कावड़िये को डूबने से बचाया एसडीआरएफ ने