मद्महेश्वर में पुल टूटा फंसे 52 लोगों का किया रेस्क्यू

 रुद्रप्रयाग-  मदमहेश्वर घाटी में अतिवृष्टि के कारण कल ग्राम गौंडार में पैदल मार्ग को जोड़ने वाला पुल एवं मार्ग का कुछ हिस्सा बहने से वहाँ पर गये यात्री फंसे होने की सूचना एस डी आर एफ को मिली।इस पर  HC लक्ष्मण सिंह रावत के  नेतृत्व में एस डी आर एफ टीम तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।


एस डी आर एफ की रेस्क्यू टीम ने अत्यधिक विषम परिस्थितियों में घटनास्थल पर पहुँचकर देखा गया कि वनतोली के पास पूल क्षतिग्रस्त होने से लगभग 200 मीटर मार्ग ध्वस्त हो गया था जिसके दूसरी ओर कुछ लोग फंसे हुए थे। नदी का जलस्तर अत्यधिक बढ़ा होने के कारण नदी पार करना संभव नही था।कल से एस डी आर एफ टीम घटनास्थल पर ही बनी हुई थी।आज फिर से एस डी आर एफ टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाते हुए रोप रिवर क्रासिंग मैथेड का प्रयोग करते हुए वहाँ फंसे 52 लोगों को निकालकर सुरक्षित स्थान पर पहुँचाया गया।

Comments

Popular posts from this blog

बिल लाओ ईनाम पाओ योजना के तहत माह अक्टूबर और नवंबर के विजेता

चोरी की स्कूटी के साथ दो अरोपी को पकड़ा

कावड़िये को डूबने से बचाया एसडीआरएफ ने