बाबा केदार के दर्शन को जा रहे श्रद्धालु की बाइक खाई में गिरी एक की मौत दो घायल

 टिहरी- पुलिस चौकी ब्यासी ने सुबह के समय एस डी आर एफ टीम को सूचित किया गया कि शिवपुरी के पास एक मोटरसाईकल खाई में दुर्घटनाग्रस्त हो गयी है, जिसमे रेस्क्यू  एस डी आर एफ टीम की आवश्यकता है।इस सूचना पर एस डी आर एफ टीम उप निरीक्षक नीरज चौहान रेस्क्यू उपकरणों के साथ तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुए।घटनास्थल पर पहुँचकर ज्ञात हुआ


कि बाइक  नम्बर UP 72 BD 6475 पर तीन लोग सवार थे जो ऋषिकेश से श्रीकेदारनाथ दर्शन को जा रहे थे। कि रास्ते में अचानक बाइक अनियंत्रित होकर लगभग 100 मीटर गहरी खाई में दुर्घटनाग्रस्त हो गयी। एस डी आर एफ टीम ने रात के अंधेरे व अत्यधिक विषम परिस्थितियों के बीच त्वरित कार्यवाही करते हुए रोप के माध्यम से खाई उतरकर बाइक तक पहुँच बनायी। बाइक में सवार 03 लोगों में से 01व्यक्ति आकाश उपाध्याय पुत्र राजू उपाध्याय निवासी सुल्तानपुर अमेठी उत्तर प्रदेश 25 वर्षीय  की मौके पर ही मृत्यु हो चुकी थी व 02 व्यक्ति विश्वास प्रताप सिंह पुत्र राजू सिंह निवासी सुल्तानपुर अमेठी उत्तर प्रदेश, उम्र 21 वर्षीय और अपूर्व सिंह पुत्र संजय सिंह निवासी उपरोक्त उम्र 21 वर्षीय घायल अवस्था में थे। जिन्हें  एस डी आर एफ टीम ने सिविल पुलिस के साथ समन्वय स्थापित कर कड़ी मशक्कत करते हुए दोनों घायलों को रोप स्ट्रेचर के माध्यम से खाई से बाहर निकालकर उचित उपचार हेतु एम्बुलेंस द्वारा अस्पताल भिजवाया गया व अन्य 01 व्यक्ति के शव को भी खाई से बाहर निकालकर जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया।


 


 

 

Comments

Popular posts from this blog

बिल लाओ ईनाम पाओ योजना के तहत माह अक्टूबर और नवंबर के विजेता

चोरी की स्कूटी के साथ दो अरोपी को पकड़ा

कावड़िये को डूबने से बचाया एसडीआरएफ ने