भूस्खलन में फंसे आदि कैलाश के यात्री SDRF ने किया रेस्क्यू

 पिथौरागढ़ - एसडीएम धारचूला ने एस डी आर एफ टीम को सूचित किया गया की गर्भधार के पास भूस्खलन हो रहा है जिसके कारण कुछ यात्री जो आदि कैलाश यात्रा से वापस लौट रहे थे, फंस गए है। यात्रियों के रेस्क्यू के लिए एस डी आर एफ टीम कि आवश्यकता है।


इस सूचना पर एस डी आर एफ टीम मुख्य आरक्षी नवीन कुमार  रेस्क्यू उपकरणों के साथ घटनास्थल के लिए रवाना हुई। एस डी आर एफ टीम ने त्वरित कार्यवाही करते हुऐ तत्काल घटनास्थल पर पहुँचकर देखा गया की पहाड़ी से लगातार पत्थर गिर रहे है। भूस्खलन के कारण मार्ग पर अत्यधिक मलवा आ गया था।



जिसे साफ कर यात्रा सुचारू होने में समय लगना था।  ऐसे में एस डी आर एफ टीम द्वारा मौसम के करवट लेने से पूर्व ही बिना समय गवाये फंसे हुए 40 यात्रियों को वैकल्पिक मार्ग  से नदी किनारे से रोप की मदद से  रेस्क्यू कर सुरक्षित KMVN गेस्ट हाउस धारचूला पहुंचाया गया। यात्रियों में कुछ बुज़ुर्ग व महिलाएं भी  शामिल थी , जिन्हें टीम द्वारा अत्यंत विषम परिस्थितियों में सावधानी पूर्ण से सभी को सकुशल सुरक्षित स्थान पहुंचाया गया। 


 

Comments

Popular posts from this blog

राज्यपाल ने पुलवामा व कारगिल के शहीदों,परिजनों को सम्मानित किया

रुद्रप्रयाग के पास दो लोग स्कूटी समेत खाई में गिरे