ग्लेशियर टूटने से लापता हुई महिला का मिला शव

चमोली – हेमकुण्ड साहिब गुरुद्वारे से एक किमी पूर्व अटलाकोटि में ग्लेशियर टूटने  से कुछ श्रद्धालु फंस गए थे। यात्रा मार्ग पर तैनात एस डी आर एफ टीम ने रेस्क्यू को मौके पर पहुँचकर स्थानीय पुलिस व अन्य बचाव इकाइयों के साथ संयुक्त रेस्क्यू ऑपरेशन चलाते हुए। पांच श्रद्धालुओं को जिसमें तीन महिलाएं व दो पुरुष का सकुशल रेस्क्यू कर सुरक्षित घांघरिया पहुँचाया गया


वही  एक महिला श्रद्धालु  की देर रात तक सर्चिंग जारी थी परन्तु रात में अंधेर बढ़ने व पुनः ग्लेशियर टूटने के सम्भावना के चलते रेस्क्यू ऑपरेशन को  रात  में रोकना पड़ा। आज प्रातः काल में एस डी आर एफ ने पुनः सर्चिंग आरम्भ की गई। गहन सर्चिंग के दौरान टीम  महिला श्रद्धालु  कमलजीत कौर  उम्र 37 वर्ष ,पत्नी  जसप्रीत  सिंह,निवासी अमृतसर ,पंजाब के शव को बर्फ की मोटी चादर के नीचे क्रेवास में ढूंढ निकाला व  कड़ी मशक्कत से शव को रिकवर कर आवश्यक अग्रिम कार्यवाही हेतु जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया।

Comments

Popular posts from this blog

बिल लाओ ईनाम पाओ योजना के तहत माह अक्टूबर और नवंबर के विजेता

चोरी की स्कूटी के साथ दो अरोपी को पकड़ा

कावड़िये को डूबने से बचाया एसडीआरएफ ने