राज्यपाल ने किया रेडक्रॉस उत्तराखण्ड मोबाइल ऐप का विमोचन

देहरादून – अध्यक्ष भारतीय रेडक्रॉस समिति, उत्तराखण्ड/राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) की अध्यक्षता में भारतीय रेडक्रॉस समिति राज्य शाखा की 18वीं आम सभा बैठक सम्पन्न हुई। इस बैठक में उपाध्यक्ष भारतीय रेडक्रॉस समिति/स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत भी उपस्थित रहे। इस अवसर पर राज्यपाल ने रेडक्रॉस समिति के मोबाइल ऐप ‘‘रेडक्रॉस उत्तराखण्ड’’ का विमोचन किया।


बिट्स पिलानी कॉलेज द्वारा तैयार किए गए इस मोबाइल ऐप के माध्यम से रेडक्रॉस की गतिविधियों की जानकारी आम जन तक पहुंचेगी। इस अवसर पर राज्यपाल ने प्रदेश के सभी जनपदों में कार्यरत स्वयंसेवकों को कोरोना काल में किए गए उनके सराहनीय कार्यों के लिए भी सम्मानित किया। अपने संबोधन में राज्यपाल ने कहा कि रेडक्रॉस स्वयंसेवक सेवा, समर्पण और परोपकार की भावना से राष्ट्र और समाज को योगदान दे रहे है।

मानवता की सेवा के लिए रेडक्रॉस सबसे बड़ा आशीर्वाद है। विभिन्न प्रकार की आपदाओं एवं दुर्घटनाओं में रेडक्रॉस स्वयंसेवक बड़ी भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड में चार धाम यात्रा, मानसून के दौरान रेडक्रॉस के स्वयंसेवकों को लोगों की सहायता हेतु सदैव तत्पर रहना होगा।राज्यपाल ने पदाधिकारियों से कहा कि रेडक्रॉस से अधिक से अधिक आजीवन सदस्य जोड़े जाए। उन्होंने कहा कि इसके लिए विभिन्न स्तर पर प्रशिक्षण आयोजित कर लोगों को रेडक्रॉस से जोड़ने हेतु प्रेरित किया जाए। उन्होंने कहा कि स्कूलों और कॉलेजों में भी जूनियर रेडक्रॉस कार्यक्रमों को प्रभावी बनाएं। उन्होंने रेडक्रॉस में महिलाओं एवं बेटियों की भागीदारी बढ़ाने के भी निर्देश दिये। राज्यपाल ने जिला स्तर पर कार्य कर रही समितियों के कार्यों को भी सराहा।स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने पदाधिकारियों से कहा कि रेडक्रॉस में सदस्यता अभियान पर विशेष प्रयास करने की जरूरत है। उन्होंने प्रदेश में सभी सांसदों, विधायकों और जिला पंचायत अध्यक्षों को रेडक्रॉस के संरक्षक सदस्य बनाने का सुझाव दिया। इस बैठक में सचिव राज्यपाल रविनाथ रामन, सचिव स्वास्थ्य डॉ. आर. राजेश कुमार, महानिदेशक स्वास्थ्य डॉ. विनीता शाह, रेडक्रॉस राज्य मैनेजिंग कमेटी के वाइस चेयरमैन डॉ. गौरव जोशी, प्रभारी महासचिव हरीश चन्द्र शर्मा, वाईस चेयरमैन गौरव जोशी, कोषाध्यक्ष मोहन खत्री के अलावा रेडक्रॉस समिति उत्तराखण्ड की मैनेजिंग कमेटी के सदस्य, जनपदों के मुख्य चिकित्साधिकारी व रेडक्रॉस समितियों के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

                                                                        

Comments

Popular posts from this blog

बसंत विहार नहर में महिला व पुरूष के शव मिलने की घटना का हुआ खुलासा

समस्त स्कूल सहित औद्योगिक प्रशिक्षण एवं अनुसंधान संस्थानों में रहेगा अवकाश

कर्णप्रयाग के पास स्विफ्ट डीजायर कार खाई में गिरी एक की मौत दो घायल