शॉर्टकट के चक्कर में श्रद्धालु नदी किनारे फंसे एक हुआ घायल

 रुद्रप्रयाग - कल मध्य रात को चौकी भीमबली ने एस  डी आर एफ को सूचना दी की गरुचट्टी व रामबाड़ा के बीच नदी मे कुछ यात्री फंसे हुए है, जिनके रेस्क्यू के लिए एस डी आर एफ टीम की आवश्यकता है।इस सूचना एस डी आर एफ टीम के मुख्य आरक्षी महावीर सिंह रेस्क्यू उपकरणों के साथ  घटनास्थल के लिए रवाना हुए।


  रात के घनघोर अंधेरे में अत्यंत विषम परिस्थितियों का सामना करते हुए रेस्क्यू टीम ने चारों यात्रियों को खोज निकाला।चारों यात्री अत्यंत हताश थे, टीम को देखकर उनकी जान में जान आयी। उनके द्वारा बताया गया कि वह सब मध्यप्रदेश से चारधाम यात्रा के लिए देवभूमि उत्तराखण्ड आये हुए है। आज श्री केदारनाथ मन्दिर से दर्शन करके नीचे सोनप्रयाग की ओर जाते हुए उन्होंने नीचे जल्दी पहुँचने के चक्कर में  शॉर्टकट रास्ता अपनाया और नदी के किनारे चलते हुऐ वह आगे जाकर फंस गये। रात के अंधेरे में चलते चलते एक यात्री गिरकर चोटिल भी हो गया।सही मार्ग समझ ना आने पर उन्होंने फंसे होने की सूचना दी। एस डी आर एफ टीम ने त्वरित कार्यवाही करते हुऐ चारो यात्रियों अमन उम्र 21 पता इंदौर मध्यप्रदेश. अभय उम्र 22 इंदौर मध्यप्रदेश, कृष्णकांत उम्र 21 इंदौर मध्यप्रदेश, कुलदीप जस्वाल उम्र 21 इंदौर मध्यप्रदेश को अपनी सुरक्षा में वैकल्पिक रास्तों से सकुशल रेस्क्यू कर लिंचोली पहुंचाया गया व घायल यात्री को लिंचोली अस्पताल में भर्ती कराया गया।

 


 

Comments

Popular posts from this blog

बिल लाओ ईनाम पाओ योजना के तहत माह अक्टूबर और नवंबर के विजेता

चोरी की स्कूटी के साथ दो अरोपी को पकड़ा

कावड़िये को डूबने से बचाया एसडीआरएफ ने