मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में सुरक्षा व्यवस्था में रही चूक, मैटर डिटेक्टर दिखावे के लिए लगे

 देहरादून –सर्वे स्टेडियम, हाथीबड़कला में कृषि विभाग द्वारा आयोजित श्री अन्न महोत्सव को वर्ष 2023 अंतर्राष्ट्रीय मिलेट के रूप में मनाया जा रहा है।ये श्री अन्न महोत्सव चार दिन तक चलेगा।


 श्री अन्न महोत्सव में प्रदेशभर से हजारों किसानों ने प्रतिभाग किया। श्री अन्न महोत्सव का उद्घाटन मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साथ उत्तर प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही ने किया। लेकिन सर्वे स्टेडियम में सुरक्षा व्यवस्था नगण्य नजर आई जहां मुख्य गेट पर मेटल डिटेक्टर का ढांचा खड़ा था।

लेकिन उसमें मेटल को पकड़ने वाली मशीन नहीं थी वही ना पुलिस  नदारद रही यह मुख्यमंत्री की सुरक्षा व्यवस्था में गंभीर चूक देखी जा रही हजारों की संख्या में वहां पहुंचे लोगों के बीच में कोई असामाजिक तत्व आ सकता था और किसी भी प्रकार की घटना को अंजाम दे सकता था। मुख्यमंत्री के उद्घाटन करने के बाद प्रदर्शनी के निरीक्षण करने के समय पुलिस के आला अधिकारी केवल मीडिया कर्मियों को ही घेरे खड़े थे,जबकि वहां पर सैकड़ों की संख्या में लोग आ रहे थे।

Comments

Popular posts from this blog

बिल लाओ ईनाम पाओ योजना के तहत माह अक्टूबर और नवंबर के विजेता

चोरी की स्कूटी के साथ दो अरोपी को पकड़ा

कावड़िये को डूबने से बचाया एसडीआरएफ ने