एक लाख इक्कीस हजार रुपये से भरे बैग मिला सिपाही को

चमोली – पुलिस चौकी हनुमानचट्टी में ड्यूटी पर नियुक्त आरक्षी धर्मेन्द्र आरक्षी कुंवर व  सत्येन्द्र को हनुमानचट्टी मन्दिर के बाहर एक लेडिज पर्स मिला।  पुलिस कर्मियो ने पर्स के सम्बन्ध में आसपास पूछताछ की गयी तो काफी खोजबीन करने पर भी पर्स स्वामी का कोई पता नहीं चल पाया।


तत्पश्चात पुलिस कर्मियों के द्वारा पर्स की तलाशी ली गयी तो उसमें ₹ 1,21000/-(एक लाख इक्कीस हजार रुपये) की नगदी व होटल की एक चाबी मिली, अन्य कोई कागजात न मिलने के कारण पर्स स्वामी की पहचान नहीं की जा सकी, तत्पश्चात पुलिस कर्मियों ने होटल की चाबी के सम्बन्ध में स्थानीय लोगों व वाहन चालकों से पूछताछ की गयी तो ज्ञात हुआ की यह चाबी गोविन्दघाट के एक होटल की है। पुलिस कर्मियों ने होटल स्वामी से पूछताछ कर यात्रियों के मोबाइल नम्बर लेकर जब उनसे बात की गयी तो  पर्स बीना बहन अरविन्दभाई साधु पत्नी  साधु भरत कुमार रामदास निवासी गुजरात का होना पाया गया। जिन्हें चौकी हनुमामचट्टी बुलाकर पर्स सकुशल उनके सुपुर्द किया गया। बीना बहन अरविन्दभाई साधु द्वारा बताया गया की वे आज सुबह गोविन्दघाट से श्री बद्रीनाथ जी के दर्शन हेतु जा रहे थे तो हनुमानचट्टी में हनुमान मन्दिर के दर्शन के दौरान भूलवश उनका पर्स मन्दिर के बाहर ही छूट गया था। अपने पर्स को सकुशल पाकर बीना बहन व उनके साथियो ने चमोली पुलिस की ईमानदारी व कर्तव्यनिष्ठता को सलाम करते हुए पुलिस कर्मियों का धन्यवाद दिया गया।

Comments

Popular posts from this blog

बिल लाओ ईनाम पाओ योजना के तहत माह अक्टूबर और नवंबर के विजेता

चोरी की स्कूटी के साथ दो अरोपी को पकड़ा

कावड़िये को डूबने से बचाया एसडीआरएफ ने