नशे के लिए करते थे टप्पेबाजी छः लाख रू के मोबाइल के साथ पकड़े पुलिस ने तीन शातिर

देहरादून – पीड़ित विशेष नौटियाल ने थाना नेहरू कालोनी में लिखित प्रार्थना पत्र दिया कि दि 25 मई  को वह अपनी गाड़ी होंडा अमेज से जा रहे थे, इसी बीच धर्मपुर चौक पर रेड लाइट होने पर रुक थे, इसी बीच एक व्यक्ति ने उनकी तरफ का शीशा खटखटाते हुए उन्हें अपने पैर पर उनका गाड़ी चढने की बातें कहकर अपनी बातों में उलझाया,


इसी दौरान दूसरी तरफ की खिडकी से एक अन्य व्यक्ति ने उनकी बगल वाली सीट पर रखा मोबाइल फोन चुपके से निकाल लिया। पीड़ित की लिखित तहरीर के आधार पर थाना नेहरू कालोनी में मु0अ0सं0: 198/23 धारा: 379 भादवि बनाम अज्ञात का अभियोग पंजीकृत किया गया। इसी प्रकार 25 मई को ही हरिद्वार बाइपास रोड पर पावर फिलिंग स्टेशन तथा 27 मई  को रिस्पना पुल के पास घटित इसी प्रकार की दो अन्य घटनाओं के सम्बन्ध में अतुल चौहान ने उनका आईफोन-14  और हरीश चन्द्र दुम्का ने उनका सैमसंग एस-22 मोबाइल फोन चोरी होने से संबंधित प्रार्थना पत्र दिया गया,  जिसके आधार पर थाना नेहरू कालोनी में मु0अ0सं0: 199/23 व मु0अ0सं0: 201/23 धारा 379 भादवि का अभियोग पंजीकृत किया गया।

थाना नेहरू कालोनी पर अलग-अलग पुलिस टीमों का गठन किया गया। गठित पुलिस टीमों द्वारा वादी तथा आस-पास के लोगों से पूछताछ करते हुए अभियुक्तों के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त की गयी तथा घटनास्थलो के आस-पास व आने जाने वाले मार्गों पर लगे सीसीटीवी कैमरों को देखा गया। साथ ही सर्विलांस के माध्यम से भी अभियुक्तों के समबन्ध में जानकारी एकत्रित करते हुए स्थानीय मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया। इसी बीच पुलिस टीम को मुखबिर के माध्यम से जानकारी प्राप्त हुई कि मोथोरावाला क्षेत्र में दिल्ली नम्बर की एक हौंडा सिटी कार में सवार कुछ व्यक्ति एक आईफोन को सस्ते दामों में बेचने का प्रयास कर रहे हैं, जो सम्भवतः नेहरू कालोनी क्षेत्र में हुई टप्पेबाजी की घटना से सम्बन्धित हो सकता है। इस सूचना पर पुलिस टीम द्वारा कार्यवाही करते हुए मोथोरावाला क्षेत्र में नौका रोड पर वाहनों की चैकिंग प्रारम्भ की गयी। इसी बीच पुलिस टीम को दिल्ली नम्बर की एक होंडा सिटी नम्बर: डीएल-03-सीबीए-4009 मोथोरावाला की ओर से आती हुई दिखाई दी, जिसे रोकने का प्रयास करने पर कार चालक द्वारा तेजी से वाहन को मोडकर दूसरी दिशा में भागने का प्रयास किया गया, जिसे पुलिस टीम द्वारा घेरकर रोका गया। गाड़ी में सवार तीन व्यक्तियों ने गाड़ी से उतरकर नदी की ओर भागने का प्रयास करने लगे, जिन्हें पुलिस टीम ने मौके पर ही पकड लिया गया। तीनो व्यक्तियों से नाम-पता पूछने पर अपना नाम यूसुफ 38 वर्ष पुत्र शौकत अली निवासी: इस्पात नगर, लिसाडीगेट मेरठ , रिजवान 28 वर्ष पुत्र इमरान निवासी: ढोलकी मौहल्ला मेरठ व आदिल 32 वर्ष पुत्र शम्सुद्दीन निवासी: बुलंदशहर बताया गया। भागने का कारण पूछने पर उनके द्वारा अपने पास लाइसेंस न होने का बहाना बनाया गया, गाड़ी की तलाशी लेने पर पुलिस को गाड़ी के डेसबोर्ड से 06 मोबाइल  जिसमें आईफोन 14 प्रो सिल्वर कलर (मु0अ0सं0: 199/23 थाना नेहरू कालोनी से सम्बन्धित), आईफोन 13 ब्लू कलर (मु0अ0सं0: 198/23 थाना नेहरू कालोनी से सम्बन्धित),सैमसंग गैलेक्सी एस-22(मु0अ0सं0: 201/23 थाना नेहरू कालोनी से सम्बन्धित),आईफोन 11(मु0अ0सं0: 207/23 थाना कोतवाली नगर से सम्बन्धित),सैमसंग ए-14: (मु0अ0सं0: 266/23 थाना पटेलनगर से सम्बन्धित),आईफोन 13 ग्रीन कलर(मु0अ0सं0: 270/23 थाना पटेलनगर से सम्बन्धित) अलग-अलग कम्पनियों के मोबाइल फोन मिले जिनकी  अनुमानित कीमत लगभग 06 लाख रू होगी तथा एक अवैध देसी तमंचा मय जिंदा कारतूस बरामद हुए, जिनके सम्बन्ध में सख्ती से पूछताछ करने पर उनके द्वारा उक्त मोबाइल फोनों को देहरादून में रिस्पना पुल, धर्मपुर, आईएसबीटी, प्रिंस चौक व अन्य स्थानों से टप्पेबाजी की घटना में चोरी करना स्वीकार किया गया।  नेहरू कालोनी में पंजीकृत मुकदमा में  411/35 भादवि व 3/25 आर्म्स एक्ट की वृद्धि की गयी, अभियुक्तों को मौके से गिरफ्तार किया।  पूछताछ में अभियुक्त यूसुफ द्वारा बताया गया कि हम तीनों नशे के आदी हैं तथा अपने नशे की पूर्ती के लिये टप्पेबाजी की घटनाओं को अंजाम देते हैं। टप्पेबाजी की घटना को अंजाम देने से पहले हम चौराहों तथा भीड-भाड वाले स्थानों पर आने-जाने वाली गाडियों पर लगातार नजर रखते हैं तथा ऐसी गाडी को चिन्हित करते हैं, जिसमें वाहन चालक ने अपना मोबाइल फोन सीट पर रखा हो, उसके बाद हममें से एक आदमी उस गाड़ी के पासे जाकर अपना पैर उसके पहिये के नीचे आने की बात कहकर  उसे अपनी बातों में उलझाते हैं तथा इसी बीेच हममें से दूसरा व्यक्ति दूसरी तरफ से जाकर गाडी की सीट पर रखा मोबाइल फोन चोरी कर लेता है। हमने रिस्पना पुल, धर्मपुर, हरिद्वार बाइपास रोड, आईएसबीटी तथा प्रिंस चौक के पास इसी प्रकार लोगों से टप्पेबाजी की घटनाएं की गयी थी। आज भी हम चोरी किये गये मोबाइल को आने-जाने वाले लोगों को सस्ते दामों में बेचने की फिराक में थे।







Comments

Popular posts from this blog

बिल लाओ ईनाम पाओ योजना के तहत माह अक्टूबर और नवंबर के विजेता

चोरी की स्कूटी के साथ दो अरोपी को पकड़ा

कावड़िये को डूबने से बचाया एसडीआरएफ ने