पशुलोक बैराज से मिले दो महिलाओं के शव

ऋषिकेश -  लक्ष्मण झूला एस डी आर एफ टीम को सूचित किया गया कि पशुलोक बैराज में एक शव दिखाई दे रहा है जिसे बरामद किये जाने को एस डी आर एफ टीम की आवश्यकता है। इश सूचना पर एस डी आर एफ टीम के अर्जुन पंवार  रेस्क्यू उपकरणों के साथ तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।


घटनास्थल पर पहुँचकर  एस डी आर एफ ने त्वरित कार्यवाही करते हुऐ पशुलोक बैराज से महिला के शव को बरामद कर जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया। महिला के शव को परिजनों ने पहचान लिया। 


महिला शारदा भटनागर 75 वर्ष 03 अप्रैल 23 को पशुलोक बैराज होटल गंगा किनारे से लापता चल रही थी, जिसकी एस डी आर एफ टीम द्वारा लगातार सर्चिंग की जा रही थी।इसके अतिरिक्त पशुलोक बैराज से ही एस डी आर एफ टीम द्वारा एक अन्य महिला का शव भी बरामद किया गया है जिसकी शिनाख्त हेतु जिला पुलिस द्वारा कार्यवाही की जा रही है। 




Comments

Popular posts from this blog

बिल लाओ ईनाम पाओ योजना के तहत माह अक्टूबर और नवंबर के विजेता

चोरी की स्कूटी के साथ दो अरोपी को पकड़ा

कावड़िये को डूबने से बचाया एसडीआरएफ ने