घर में फटा गैस सिलेण्डर लगी आग चार बच्चों की मौत

 त्यूणी –बलवीर सिह चौहान ने थाना त्यूणी को  फोन कर सूचना दी की त्यूनी पुल के पास एक चार मंजिला घर में सिलेण्डर फटने से आग लग गयी है। और घर में कुछ बच्चे अन्दर फंसे है। इस सूचना पर तुरंत फायर सर्विस त्यूनी को सूचना दी गयी।  त्यूनी पुलिस  फोर्स के साथ फायर सर्विस के दमकल वाहन के साथ मौके पर पहुंचे एंव दमकल की गाड़ी ने आग को बुझाने का भरकस प्रयास किया गया।

मकान चार मंजिला व अधिकतर लकडी का होने के कारण आग ने वीभत्स रूप धारण कर लिया तो आग बुझाते- बुझाते फायर टैंकर खाली हो जाने पर फायर टैंकर को पुनः पानी से भरकर लाकर आग बुझाने का प्रयास किया गया, आग लगने की सूचना पर थाना त्यूणी द्वारा मोरी फायर स्टेशन तथा हिमांचल प्रदेश जुब्बल से दमकल वाहनों को मौके पर पहुँचने 
थानाध्यक्ष जुब्बल हिमाचल प्रदेश ,थानाध्यक्ष मोरी जनपद उत्तरकाशी ,चौकी आराकोट व एस0डी0आर0एफ0 मोरी को सूचित किया गया, जिस पर थाना मोरी से एक दमकल वाहन व एस0डी0आर0एफ0 टीम व जुब्बल हिमाचल से एक दमकल वाहन घटना स्थल पर पहुंचे। मकान में आग बुझाते समय दो और सिलेण्डर फटने एंव उक्त मकान अधिक लकड़ी का बना होने के कारण आग ने और वीभत्स रूप धारण कर लिया, साथ ही मकान में चार बच्चो के फंसे होने की सूचना भी मिली, जिनको रैस्कयू कर मकान से बाहर निकालने का भरसक प्रयास किये गये 

  किन्तु आग वीभत्स रूप धारण करने के कारण काबू नही किया जा सका। तीनो दमकल वाहनो द्वारा बामुश्किल 4-5 घण्टो में आग पर काबू पाया गया। स्थानीय लोगों ने बताया कि मकान के अन्दर  अधिरा पुत्री विकेश निवासी ग्राम भाटगढी थाना त्यूनी जनपद देहरादून उम्र करीब 5 वर्ष,सैजल पुत्री विकेश करीब 2 वर्ष,समृद्वि पुत्र जयलाल निवासी ग्राम बिकटाड थाना नेरवा शिमला हि0प्र0 उम्र 9 वर्ष और सोनम पुत्री त्रिलोक निवासी जाकटा निनूस थाना त्यूनी जनपद देहरादून उम्र 9 वर्ष के होने की सूचना दी थी। 

जिलाधिकारी सोनिका ने रात घटना स्थल मुख्य बाजार त्यूनी में पहुंचकर रेस्क्यू कार्यों का जायजा लिया। जिलाधिकारी घटना की सूचना प्राप्त होते ही लगातार दूरभाष के माध्यम से रेस्क्यू कार्यों का जायजा लेती रहीं। देर रात दुर्घटना स्थल पर पहुंचकर निरीक्षण किया और की मजिस्ट्रियल जांच के जांच के आदेश दिए। रात में पुलिस उपमहानिरीक्षक/ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  व जनपद के अन्य आला अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे तथा अपनी निगरानी में राहत एवं बचाव कार्य कराया गया। घटनास्थल से एसडीआरएफ तथा पुलिस की टीम द्वारा दो बच्चों के शवों को बरामद किया गया है। शेष बच्चों की तलाश हेतु राहत एवं बचाव कार्य जारी है।

Comments

Popular posts from this blog

बिल लाओ ईनाम पाओ योजना के तहत माह अक्टूबर और नवंबर के विजेता

चोरी की स्कूटी के साथ दो अरोपी को पकड़ा

कावड़िये को डूबने से बचाया एसडीआरएफ ने