दस लाख ₹ से अधिक के 40 मोबाईल फोन लौटाए लोगों को

चमोली–  मोबाइल फोन के दौर में इन्सान के जीवन में सबसे महत्वपूर्ण उपकरणों में से एक है मोबाइल जिसके अचानक खो जाने से कुछ समय के लिए व्यक्ति का मन दुखी हो जाता है। मोबाइल हमारी रोजमर्रा की जीवन शैली का अभिन्न हिस्सा बन चुका है और ऐसे में अचानक से इसका खो जाना दैनिक जीवनचर्या के लगभग रुक जाने के समान है। प्रमेन्द्र डोबाल, पुलिस अधीक्षक, चमोली ने आम जनता के मोबाइल फोन गुमशुदगी होने की लिखित शिकायतों को गम्भीरता से लेते हुये


त्वरित कार्यवाही करने हेतु मोबाइल रिकवरी सेल को आदेशित किया गया पुलिस उपाधीक्षक ऑपरेशन  नताशा सिंह के  दिशा-निर्देशन में मोबाइल रिकवरी सेल प्रभारी नवनीत भंडारी की पुलिस टीम ने दिन-रात के अथक प्रयासों से गुमशुदा हुए मोबाइल फोन के IMEI नम्बरों को सर्विलांस में लगाकर विभिन्न स्थानों से विभिन्न कम्पनियों के कुल 40 एक्टिव मोबाइल फोन बरामद किए गए

जिन्हें आज सोमवार को उनके मालिकों को सुपुर्द किया गया। खोए हुए मोबाइलों को चमोली पुलिस द्वारा उनके मालिकों तक ढूंढकर पहुंचाया जाना, जिले के पुलिस कप्तान  प्रमेन्द्र डोबाल के द्वारा प्रदान किए अपना खोया मोबाइल वापस मिलने पर सभी शिकायतकर्ता बहुत प्रसन्न हुए। मोबाइल पाने के बाद मोबाइल स्वामियों में काफी खुशी नजर आ रही है।  वहीं दूसरी ओर पुलिस अधीक्षक प्रमेन्द्र डोबाल ने कहा कि आप लोगों की खुशी देख हमारी टीम का भी उत्साह बढ़ा है और सभी को सलाह दी कि अपने फोन में कभी भी व्यक्तिगत अति महत्वपूर्ण जानकारियाँ एवं फोटोग्राफ नहीं रखें,आपकी व्यक्तिगत जानकारियों को दुरुप्रयोग हो सकता है व सेकंड हैंड फोन प्रॉपर वेरीफिकेशन के बिना ना खरीदें। आगे भी अगर कोई मिसिंग फोन की शिकायत दर्ज होती है तो उस पर भी कार्य करते हुए मोबाइल फोन खोजने की कार्रवाई की जाएगी। 



Comments

Popular posts from this blog

बिल लाओ ईनाम पाओ योजना के तहत माह अक्टूबर और नवंबर के विजेता

चोरी की स्कूटी के साथ दो अरोपी को पकड़ा

कावड़िये को डूबने से बचाया एसडीआरएफ ने