विष्णुप्रयाग में रास्ता भटक कर नदी के दूसरी ओर पहुँचा दम्पति

 चमोली –थाना जोशीमठ ने एस डी आर एफ को सूचना दी गयी कि विष्णुप्रयाग में नदी के दूसरी ओर एक महिला व पुरुष फंसे हुए है जो मदद के लिए पुकार रहे है। इस सूचना पर सब इंस्पेक्टर जगमोहन सिंह रेस्क्यू टीम व आवश्यक उपकरणों के साथ तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुए।


घटनास्थल पर पहुँचकर  एस डी आर एफ टीम द्वारा स्थिति का जायजा लेने के उपरांत नदी पर रिवर क्रासिंग मैथेड का प्रयोग करते हुए रोप को बांधा गया, जिसके उपरांत दोनों को पूर्ण सुरक्षा के साथ सकुशल किनारे पर लाकर सुरक्षित स्थान पर पहुँचाया गया। 

 युवक अमित उम्र -26 और राखी उम्र - 25 ने बताया  कि वो दोनों पति-पत्नी है और दिल्ली के निवासी है जोकि यहां घूमने आए थे। घूमने के दौरान रास्ता भटकने के कारण वह दोनों नदी के दूसरे छोर पर चले गए। इन दोनों को सकुशल निकाल लिए  गया। 


 



Comments

Popular posts from this blog

बिल लाओ ईनाम पाओ योजना के तहत माह अक्टूबर और नवंबर के विजेता

चोरी की स्कूटी के साथ दो अरोपी को पकड़ा

कावड़िये को डूबने से बचाया एसडीआरएफ ने