फर्जी डॉक्टर प्रकरण में पुलिस ने की गई 8 वीं गिरफ्तारी

देहरादून – थाना नेहरू कॉलोनी पर फर्जी डॉक्टर प्रकरण में पंजीकृत मुकदमा अपराध संख्या 19/23 धारा 420,467,468,471,120B भादवि की विवेचना उपनिरीक्षक अमित ममगाईं द्वारा संपादित की जा रही है जिसमें अब तक कुल 7 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।


अभियोग के विवेचना के क्रम में 29 जनवरी 2023 को गठित विशेष जांच दल ने मुकदमे से संबंधित एक और चिकित्सक जिसके द्वारा राजीव गांधी इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ साइंस कर्नाटका बंगलुरु से फर्जी डिग्री प्राप्त कर भारतीय चिकित्सा परिषद उत्तराखंड में पंजीकरण कराया गया था साक्ष्य संकलन के पश्चात गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। इस प्रकरण में अब तक कुल 8 गिरफ्तारियां की जा चुकी है व अन्य संदिग्ध अभियुक्तों के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी जुटाई जा रही है। अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम का गठन किया गया है।मोहम्मद जावेद पुत्र मोहम्मद हुसैन निवासी चुना भट्टा अधोइवाला थाना रायपुर जनपद देहरादून उम्र 35 वर्ष को पुलिस ने गिरफ्तार किया।





Comments

Popular posts from this blog

बिल लाओ ईनाम पाओ योजना के तहत माह अक्टूबर और नवंबर के विजेता

चोरी की स्कूटी के साथ दो अरोपी को पकड़ा

कावड़िये को डूबने से बचाया एसडीआरएफ ने