जाख में हुई बस व कार की भिड़ंत में एक घायल

 टिहरी गढ़वाल – एक स्थानीय व्यक्ति ने एस डी आर एफ टीम को सूचित किया गया कि चंबा रोड पर जाख में एक कार व बस की टक्कर हो गयी है, जिसमें कार सवार वाहन में ही घायल अवस्था में फंसा हुआ है।सूचना पर पोस्ट कोटि कॉलोनी में व्यवस्थापित एस डी आर एफ रेस्क्यू टीम एच सी आशिक अली के नेतृत्व में तत्काल घटनास्थल को रवाना हुई। 


एस डी आर एफ रेस्क्यू टीम ने मौके पर पहुँचकर दुर्घटनाग्रस्त कार (UK 14- 9444) में फंसे घायल मुकंद सिंह बिष्ट, उम्र 59 वर्ष, निवासी- ग्राम जाख, टिहरी गढ़वाल  को बाहर निकालकर तत्काल अग्रिम उपचार हेतु एम्बुलेंस द्वारा अस्पताल पहुँचाया गया। 






Comments

Popular posts from this blog

कावड़िये को डूबने से बचाया एसडीआरएफ ने

बिल लाओ ईनाम पाओ योजना के तहत माह अक्टूबर और नवंबर के विजेता

मोबाईल गुम होने की सूचना इस नम्बर 9456591502 पर दें।