खाई में गिरा दिल्ली का युवक

देहरादून– सिटी कंट्रोल रूम, देहरादून से एस.डी.आर.एफ  को सूचना दी गई कि कोलूखेत टोल टैक्स, मसूरी के पास एक व्यक्ति खाई में गिरा गया है। इस सूचना पर एस.डी.आर.एफ पोस्ट सहस्त्रधारा से  मुख्य आरक्षी विजेंद्र कुड़ियाल  तत्काल रेस्क्यू टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंची।


घटनास्थल पर टीम द्वारा देखा गया कि 100 मीटर गहरी खाई में एक युवक गिरा हुआ है। टीम द्वारा तुरन्त रोप के माध्यम से खाई में उतरकर युवक तक पहुंच बनाई और रोप स्ट्रेचर की मदद से घायल विपुल पुत्र पन्ना लाल निवासी जनकपुरी, नई दिल्ली को सकुशल रेस्क्यू कर  खाई से निकालकर एम्बुलेंस के माध्यम से अस्पताल भेजा गया।







Comments

Popular posts from this blog

बिल लाओ ईनाम पाओ योजना के तहत माह अक्टूबर और नवंबर के विजेता

चोरी की स्कूटी के साथ दो अरोपी को पकड़ा

कावड़िये को डूबने से बचाया एसडीआरएफ ने