रात में ब्यासी के पास खाई में गिरी कार तीन है घायल

टिहरी – सोमवार की देर रात्रि एस डी आर एफ को पुलिस चौकी ब्यासी द्वारा सूचित किया गया कि गूलर के पास एक कार दुर्घटनाग्रस्त हुई है जिसके रेस्क्यू को टीम की आवश्यकता है।यह सूचना मिलते ही हेड  कांस्टेबल सुरेश प्रसाद के नेतृत्व में रेस्क्यू टीम अपने  रेस्क्यू उपकरणों के घटनास्थल के लिए रवाना हुई। 


 वाहन (UK07 DS 8486) पौड़ी से ऋषिकेश की ओर आ रहा था, ब्यासी और शिवपुरी के बीच मे गूलर पुल के पास यह वाहन अनियंत्रित होने से मुख्य मार्ग से पलट कर लगभग 20 मीटर नीचे खाई में पेड़ पर फंस गया। वाहन में 03 लोग सवार थे। घायल में चालक अनिल कुमार, पौड़ी,विक्रम सिंह, पौड़ी,किशन लाल, पौड़ी थे। एस डी आर एफ रेस्क्यू टीम ने रात के घनघोर अंधेरे व अत्यधिक विषम परिस्थितियों में सावधानीपूर्वक रोप के माध्यम से घायलों तक पहुँच बनाई तत्पश्चात धीरे-धीरे तीनों को सुरक्षित बाहर निकाल कर एम्बुलेंस के माध्यम से अस्पताल भिजवाया गया। 



Comments

Popular posts from this blog

बिल लाओ ईनाम पाओ योजना के तहत माह अक्टूबर और नवंबर के विजेता

चोरी की स्कूटी के साथ दो अरोपी को पकड़ा

कावड़िये को डूबने से बचाया एसडीआरएफ ने