धारचूला के पास काली नदी का जलस्तर बढ़ा कई मकान आये चपेट में

 पिथौरागढ़ – शनिवार की सुबह  03:35 पर पिथौरागढ़ कंट्रोल रूम से  एस  डी आर एफ को सूचना प्राप्त हुई धारचूला में काली नदी का जलस्तर बढ़ने से ब्यास नगर खटोली गाँव में आसपास के कई मकान इसकी जद में आ गए है। 


पानी की चपेट में आये मकान में एक महिला के होने की आशंका भी जताई गई।  सूचना प्राप्त होते ही एस डी आर एफ टीम उप निरीक्षक देवेन्द्र कुमार  रेस्क्यू उपकरणों के साथ  घटनास्थल को रवाना हुए


व घटनास्थल पर पहुँचकर देखा गया कि काली नदी का पानी नदी से लगे घरों में घुस गया जिसमे 12 से 14 लोगो के घर पानी में डूब गये है।  एस डी आर एफ रेस्क्यू टीम द्वारा घटनास्थल पर सर्चिंग करते हुए डूबी हुई महिला पशुपति देवी उम्र -65 वर्ष पत्नी मान बहादुर का शव बरामद कर सिविल पुलिस के सुपर्द किया।



Comments

Popular posts from this blog

बिल लाओ ईनाम पाओ योजना के तहत माह अक्टूबर और नवंबर के विजेता

चोरी की स्कूटी के साथ दो अरोपी को पकड़ा

कावड़िये को डूबने से बचाया एसडीआरएफ ने