कांग्रेस कल धरना-प्रदर्शन के साथ सचिवालय घेराव करेगीं

देहरादून – उत्तराखण्ड राज्य में लोकसेवा आयोग की भर्तियों, पुलिस विभाग की भर्तियों तथा सहकारिता विभाग में हुई भर्तियों में हुए भ्रष्टाचार और अनियमितता के विरोध में कांग्रेस पार्टी कल मंगलवार धरना-प्रदर्शन के साथ सचिवालय घेराव करेगी। जानकारी देते हुए प्रदेश कांग्रेस महामंत्री संगठन ने बताया कि उत्तराखण्ड राज्य में भाजपा शासन में सभी विभागों में हो रही भर्तियों में भारी अनियमितता तथा भ्रष्टाचार के साथ ही अपनों को रेवडी बांटने का काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि विभिन्न विभागों की भर्तियों में हुए भ्रष्टाचार के खिलाफ कांग्रेस पार्टी ने 19 जुलाई 22 को धरना-प्रदर्शन के साथ सचिवालय घेराव किया जायेगा।


कार्यक्रम में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष  करन माहरा सहित पार्टी के विधायक, पूर्व विधायकों सहित वरिष्ठ नेता एवं बडी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता प्रतिभाग करेंगे। उन्होंने राज्य के बेरोजगार युवाओं से भी अपील की है कि उनके हक की लडाई में कांग्रेस पार्टी का साथ दें तथा सचिवालय घेराव कार्यक्रम में सहयोग करें।भाजपा सरकार के पिछले पांच साल के कार्यकाल में एक भी विभाग में सार्वजनिक भर्तियां नहीं हुई परन्तु अपने-अपने लोगों को मोटी रकम लेकर अन्दरखाने भर्ती किया गया। अब जितनी भी भर्तियां हो रही हैं उन सबमें भारी भ्रष्टाचार तथा अनियमितता हो रही है जिसका कांग्रेस पार्टी पुरजोर विरोध करती है तथा इन भर्तियों में हुए घोटालों की जांच की मांग को लेकर कांग्रेस पार्टी सडकों पर उतर कर बेरोजगारों के न्याय की लडाई लडेगी।

Comments

Popular posts from this blog

बिल लाओ ईनाम पाओ योजना के तहत माह अक्टूबर और नवंबर के विजेता

चोरी की स्कूटी के साथ दो अरोपी को पकड़ा

कावड़िये को डूबने से बचाया एसडीआरएफ ने