मिस उत्तराखण्ड ऐश्वर्या बिष्ट ने राज्यपाल से की मुलाकात

 देहरादून – राजभवन में मिस उत्तराखण्ड-2022 ऐश्वर्या बिष्ट ने राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) से मुलाकात की। इस दौरान मिस उत्तराखण्ड-2022 की प्रथम रनरअप हिमानी रावत, द्वितीय रनरअप मानसी ग्रेवाल, तृतीय रनरअप तमन्ना शाही व चतुर्थ रनरअप राजश्री डोभाल भी उपस्थित रहीं। इस दौरान सिनमिट कम्यूनिकेशन के निदेशक दिलीप सिंधी, राजीव मित्तल भी उपस्थित रहे। 


राज्यपाल ने मिस उत्तराखण्ड सहित सभी प्रतिभागियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड की बालिकाओं व महिलाओं से वह बेहद प्रभावित हैं। उन्होंने कहा कि इस तरह के मंच उन्हें अपनी प्रतिभाओं को निखारने व स्वप्रेरणा के लिए आगे लाते हैं। राज्यपाल ने कहा कि उत्तराखण्ड की महिलाओं में चुनौती को स्वीकार करने व उससे निपटने का एक अलग ही जज्बा है। वे उत्तराखण्ड की दिव्यता की प्रतीक हैं। राज्यपाल ने कहा कि राष्ट्रीय व अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर ख्याति दिलाने में उत्तराखण्ड की महिलाओं की बड़ी भूमिका है। उन्होंने ऐश्वर्या बिष्ट को फेमिना मिस इंडिया के फाइनल में चयन होने व प्रतियोगिता में विजयी होने हेतु अपनी शुभकामनाएं दी। मिस उत्तराखण्ड ऐश्वर्या बिष्ट फेमिना मिस इंडिया की फाइनलिस्ट भी चुनी गई हैं जो प्रतियोगिता में उत्तराखण्ड का प्रतिनिधित्व करेंगी। राज्यपाल ने सभी को केदारनाथ धाम की प्रतिकृति भेंट स्वरूप प्रदान की। इस दौरान प्रथम महिला गुरमीत कौर व शिवांगी शर्मा भी उपस्थित रही।  


                                                                            

Comments

Popular posts from this blog

बिल लाओ ईनाम पाओ योजना के तहत माह अक्टूबर और नवंबर के विजेता

चोरी की स्कूटी के साथ दो अरोपी को पकड़ा

कावड़िये को डूबने से बचाया एसडीआरएफ ने