धाकड़ धामी एक बार फिर मुख्यमंत्री की संभालेंगे कमान - राजनाथ सिंह

  देहरादून – धाकड़ धामी एक बार फिर मुख्यमंत्री की संभालेंगे कमान भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय नेताओं ने उत्तराखंड में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और मीनाक्षी लेखी को पर्यवेक्षक बनाकर भेजा जहां पर विधानमंडल दल की बैठक में उत्तराखंड के नए मुख्यमंत्री का चुनाव होना था भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय में सभी विधायकों ने एकमत से पुष्कर सिंह धामी को एक बार फिर मौका देने की बात कही और पर्यवेक्षक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित होने पर कार्यवाहक मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को पुष्प गुच्छा भेंट कर  उन्हें मुख्यमंत्री का दायित्व निभाने की जिम्मेदार दी। 


प्रदेश कार्यालय के बाद भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष मदन कौशिक ने आज सांय  6 बजे राजभवन में विधानमंडल दल के नव निर्वाचित नेता  पुष्कर सिंह धामी के साथ राजभवन में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) से भेंट कर उन्हें अवगत कराया कि  पुष्कर सिंह धामी  को विधानमंडल दल का नया नेता चुना गया है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने  पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में नई सरकार मंत्रिमंडल के गठन का अनुरोध पत्र राज्यपाल को सौंपा।

इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री  मीनाक्षी लेखी,  अजय भट्ट,  सांसद डॉ रमेश पोखरियाल निशंक, प्रोटेम स्पीकर  बंशीधर भगत,  नव निर्वाचित विधायक  सतपाल महाराज, प्रेमचंद अग्रवाल, रेखा आर्य,  अरविंद पांडे सहित अन्य नवनिर्वाचित विधायकगण उपस्थित थे।भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के अनुरोध पत्र को स्वीकारते हुए राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने मनोनीत मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को मुख्यमंत्री के रूप में पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाने का निर्णय लिया है।

Comments

Popular posts from this blog

गुमखाल में कार खाई में गिरी तीन की मौत

बद्रीनाथ दर्शन कर लौटे रहे श्रद्धालु की कार खाई में गिरी दो घायल

गोचर में खाई में गिरने से हुई बुजुर्ग की मौत