राज्यपाल ने धामी को बनाया कार्यवाहक मुख्यमंत्री

 देहरादून – उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव में भाजपा को मिले प्रचंड बहुमत के बावजूद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी खटीमा विधानसभा से चुनाव हार गए पार्टी को तो उन्होंने 47 सीट पर विजय दिलाई लेकिन खुद की जीतने में असफल रहे।

मुख्यमंत्री ने त्यागपत्र देने से पहले सचिवालय स्थित अपने कार्यालय में अपने मंत्रिमंडल के सदस्यों के साथ बैठक कर प्रदेश की जनता का आभार जताया फिर वह मंत्री सतपाल महाराज मंत्री अरविंद पांडे मंत्री गणेश जोशी मंत्री स्वामी यतिस्वरानंद और पुर्व विधायक संजय गुप्ता के साथ राजभवन पहुंचे। 


 मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज 11 मार्च दिन शुक्रवार को दोपहर 1:30  पर राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) से भेंट कर मुख्यमंत्री पद से त्याग पत्र सौंपा।  पुष्कर सिंह धामी का इस्तीफ़ा स्वीकार करते हुए राज्यपाल ने उनसे राज्य में नए मुख्यमंत्री की नियुक्ति होने एवं पदभार ग्रहण करने की अवधि तक कार्यवाहक मुख्यमंत्री बने रहने को कहा है।


                                                                    

Comments

Popular posts from this blog

लोगों को बीमा पॉलिसी का लालच देकर,ठगी करने वाले तीन शातिर गिरफ्तार

राज्यपाल ने दीक्षांत समारोह में छात्र-छात्राओं को उपाधि प्रदान की

देश की 130 करोड़ की आबादी में मात्र 9 करोड़ लोग टेक्स देते-रविशंकर