पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ रावत से मिले मुख्यमंत्री धामी हुई सियासी चर्चा

  देहरादून – उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव समाप्त होने के बाद  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी दिल्ली से आने के बाद सबसे पहले पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत से मिलने उनके आवास डिफेंस कॉलोनी में गए थे। और लंबी सियासी चर्चा भी उनके मध्य हुई।


उसके बाद प्रदेश अध्यक्ष और आज शनिवार के दिन पूर्व मुख्यमंत्री व पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं वर्तमान में गढ़वाल लोकसभा से सांसद तीरथ सिंह रावत के निवास पर शिष्टाचार मुलाकात के दौरान उत्तराखंड की सियासी राजनीति पर चर्चाएं हुई। राजनीतिज्ञ आकलन कई प्रकार से  लगाये जा रहे हैं। अब बस इंतजार है 10 मार्च का जब ईवीएम मशीनें खुलेंगे और उत्तराखंड के राजनीतिक दलों के भाग्य का फैसला होगा उससे पहले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अपने भारतीय जनता पार्टी के सभी वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात कर उनका आशीर्वाद प्राप्त कर रहे हैं। और दोनों नेताओं के मध्य हुई सरकार बनाने की रणनीति पर चर्चा।

Comments

Popular posts from this blog

बिल लाओ ईनाम पाओ योजना के तहत माह अक्टूबर और नवंबर के विजेता

चोरी की स्कूटी के साथ दो अरोपी को पकड़ा

कावड़िये को डूबने से बचाया एसडीआरएफ ने