महाराष्ट्र से ओली घूमने आये दो लोगों की बर्फ में दबने से हुई मौत

जोशीमठ –  थाना जोशीमठ थाने से एस डी आर एफ टीम को सूचना मिली की ओली मार्ग पर गोडसू नामक स्थान पर  दो शव दिखाई दे रहे हैं। जिसके लिए एस डी आर एफ टीम की आवश्यकता है। यह सूचना मिलते ही एस डी आर एफ पोस्ट जोशीमठ से मुख्य आरक्षी लवकुश के नेतृत्व में टीम घटनास्थल के लिए रवाना हुई। 


 एस डी आर एफ टीम को मौके पर पहुंचने पर ज्ञात हुआ की दो शव  जिसमें एक पुरुष व एक महिला के है, जो सम्भवतः  ओली में घूमने के लिए आये थे। ओली से लगभग 05 किमी0 ऊपर अत्याधिक बर्फ पड़ने के कारण दोनो बर्फ में ही दब गये जिससे उनकी मौत हो गई।एस डी आर एफ  टीम द्वारा दोनों लोगों  संजीव गुप्ता उम्र 50 वर्ष  व सींशा गुप्ता उम्र 35 वर्ष , निवासी महाराष्ट्र के शवों को बर्फ से बाहर निकाला गया और एंबुलेंस के माध्यम से जोशीमठ लाया गया।

Comments

Popular posts from this blog

बिल लाओ ईनाम पाओ योजना के तहत माह अक्टूबर और नवंबर के विजेता

चोरी की स्कूटी के साथ दो अरोपी को पकड़ा

कावड़िये को डूबने से बचाया एसडीआरएफ ने