पुलिस कर्मियों के हुए कोरोना रैपिड एंटीजन टेस्ट

 देहरादून – सोमवार 29 नवम्बर 21 को एसडीआरएफ उत्तराखण्ड पुलिस,जॉलीग्रांट  वाहिनी में उपस्थित समस्त अधिकारी/कर्मचारियों का रैपिड एंटीजन टेस्ट करवाया गया।शाम तक हुए कुल 134 कर्मियों के रैपिड एंटीजन टेस्ट करवाये गए। वही पोस्ट ढालवाला में भी 07 कर्मियों के टेस्ट हुए। कुल 141 अधिकारी/कर्मचारियों के  रैपिड एंटीजन टेस्ट में कोई भी  टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव नही आई।


पुलिस महानिदेशक, उत्तराखण्ड अशोक कुमार के  द्वारा कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए समस्त जनपद प्रभारियों एवं शाखा/इकाई प्रभारियों को उनके अधिनस्थ नियुक्त समस्त पुलिस कार्मिकों का रैपिड एन्टीजन टेस्ट कराये जाने को निर्देशित किया है,जिससे पॉजिटिव पाए जाने वाले कार्मिकों को बेहतर चिकित्सा सुविधा प्रदान की जा सके।साथ ही अन्य कार्मिकों/परिजनों में संक्रमण को फैलने से रोका जा सके और कोरोना संक्रमित क्षेत्रों का भी पता लगाया जा सके।  

Comments