लोगों की सहायता के नाम पर एटीएम बदकर खातों में सेंधमारी करने वाले अन्तर्राज्जीय गिरोह के तीन गिरफ्तार

  देहरादून –  तिव्वू देवी पत्नी सुभाष सिह निवासी रायपुर देहरादून द्वारा थाना रायपुर मे आकर एक प्रार्थना पत्र दिया। जिसमें निवेदन किया की उनके साथ केनरा बैंक एटीएम शिव मन्दिर के पास, रायपुर पर अज्ञात व्यक्तियों द्वारा धोखाधडी से एसबीआई बैंक का एटीएम कार्ड बदलकर वादिनी के खाते से 02 लाख 75 हजार रूपये निकाल लेने के सम्बन्ध में दी।


जिस पर थाना प्रभारी रायपुर द्वारा तत्काल मु0अ0सं0 500/21 धारा 420 भादवि0 पंजीकृत किया गया। जिसकी विवेचना उ0निरी0 धनीराम पुरोहित चौकी प्रभारी बालावाला को दी गई।थाना प्रभारी रायपुर द्वारा 02 अलग अलग टीमें गठित कर उनका नेतृत्व करते हुये घटनास्थल के आस पास लगे व अभियुक्तों को जाने वाले रूट तथा अंतिम पडाव तक कुल 195 सीसीटीवी कैमरो को चैक किया गया,जिसमे पुलिस टीम को 03 संदिग्ध व्यक्तियों का एक कार मे जाना प्रकाश में आया, अभियुक्तों के संबंध में पुलिस टीम द्वारा मुखर व सर्विलांस के माध्यम से जानकारी की जा रही थी, इसी दौरान पुलिस टीम को मुखबिर के माध्यम से अभियुक्तगणों के दिल्ली व रोहतक हरियाणा में छिपे होने के संबंध में जानकारी प्राप्त हुई, जिस पर एक टीम दिल्ली व एक टीम रोहतक हरियाणा के लिये रवाना की गयी, दोनो टीमों द्वारा आपस मे तालमेल बनाकर 09 नवम्बर 21 को पुलिस टीम द्वारा 03 अभियुक्तो संदीप, सोनू व विनोद को जिन्द रोड पीरबाबा मजार के पास रोहतक हरियाणा से गिरफ्तार किया गया, अभियुक्तों के कब्जे से एक कार स्विफ्ट न0: डीएल-04-एजेड-5750 मय 78 एटीएम कार्ड विभिन्न बैको के व 12000/- रू0 नगद एव 02 फर्जी नम्बर प्लेट बरामद किए गए । अभियुक्त गणो के कब्जे से वादिनी का एटीएम कार्ड व 12000/- नगद अभियोग से समबन्धित भी बरामद हुए। अभियुक्तगणो द्वारा बताया गया कि आज हम रोहतक मे घटना करने के लिये निकले थे, अभियुक्त गणो के आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है। पुलिस की पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया कि हम तीनो आपस मे रिश्तेदार है। हम लोगों के द्वारा हिमाचल/हरियाणा/दिल्ली/उत्तराखण्ड व जम्मू कश्मीर राज्यों मे घूमकर सुनसान जगहों पर लगे एटीएम से बुजुर्ग एव महिलाओं को पैसे निकालने मे मदद करने के बहाने उनका एटीएम कार्ड बदल देते हैं। उसके बाद एटीएम का इस्तेमाल कर दूसरे एटीएम से पैसे निकाल लेते है।  चूंकि एटीएम  मशीन से एक बार मे 20 हजार रूपये से ज्यादा नही निकलते है, जिस कारण हम बाकी पैसो की ऑनलाइन शॉपिंग कर लेते है। घटना करने के लिए हम स्विफ्ट गाडी का प्रयोग करते है, जिसमे घटना करते समय फर्जी नम्बर प्लेट लगा देते है व अपने मोबाईल फोन बन्द कर लेते है,  जिससे पुलिस हमे ट्रेस न कर सकें एव घटना करने के उपरान्त गाड़ी में उसकी सही नम्बर प्लेट लगा देते हैं। अभियुक्तों के विरूद्ध अन्य राज्यों में भी कई अभियोग पंजीकृत हैं, जिनके सम्बन्ध में जानकारी की जा रही है। गिरफ्तार अभियुक्त सोनू पुत्र सतवीर निवासी मौठे पोस्ट नासोद थाना हवि जिला रोहतक हरियाणा उम्र-28 वर्ष व्यवसाय-ड्राईवर ।संदीप पुत्र वेदपाल निवासी ई 7/77 सुल्तान पुरी नोर्थ वेस्ट दिल्ली उम्र-35 वर्ष, व्यवसाय- ड्राईवर। विनोद कुमार पुत्र रणधीर कुमार निवासी 66ए/2 गढी मौहल्ला नियार इन्द्रालोक कलोनी थाना सदर जिला रोहतक हरियाणा उम्र-38 वर्ष। व्यवसाय-  परचून की दुकान।अभियुक्त से माल बारमदगी का विवरण:- एक फर्जी नम्बर प्लेट: डीएल -08  सी-ए एक्स-8356,एक पुलिन्दा 12000/- रू0 नगद (500 के 24 नोट) (अभियोग से संबंधित)एक एटीएम एसबीआई बैंक कार्ड (वादिनी मुकदमा का), एक पुलिन्दा 77 एटीएम कार्ड  (विभिन्न बैको के)



Comments

Popular posts from this blog

बिल लाओ ईनाम पाओ योजना के तहत माह अक्टूबर और नवंबर के विजेता

चोरी की स्कूटी के साथ दो अरोपी को पकड़ा

कावड़िये को डूबने से बचाया एसडीआरएफ ने