2.70 ग्राम स्मैक व 51.7 ग्राम चरस के साथ दो शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

 देहरादून –जनपद को नशा मुक्त करने व  शराब/स्मैक/ चरस/ गांजा आदि के तस्करों के विरुद्ध पुलिस के द्वारा अभियान चलाया जा रहा है। थाना अध्यक्ष प्रेमनगर के द्वारा आवश्यक दिशा निर्देशों के साथ थाना एवं चौकी क्षेत्र मे टीमें गठित कर चैकिंग अभियान चलाया जा रहा है। जिस पर गठित टीमों द्वारा नशा तस्करों के ठिकानों पर दबिश।अवैध स्मैक बिक्री वाले स्थान पर दबिश।स्मैक/शराब तस्करों के विरुद्ध वाहन चेकिंग।अभियान जारी है।


अभियान को गठित टीम ने कण्डोली से पौधा रोड पर शक होने पर आकस्मिक चैकिंग में  नीतीश थापा उम्र 28 वर्ष 2.70 ग्राम स्मैक जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 15000 रुपये हैं।शुभम थापा उम्र 26 वर्ष से 51.7 ग्राम चरस जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 3000 रुपये है   बरामद हुई।अभियुक्त के विरुद्ध थाना प्रेमनगर में मुकदमा अपराध संख्या 254/21 व 255/21 एनडीपीएस अधिनियम के अंतर्गत मुकदमे पंजीकृत किया गया है। पूछताछ करने पर अभियुक्तों द्वारा  स्मैक तस्कर द्वारा बरामद  स्मैक के बारे में जानकारी दी गई की महुबेवाला से सस्ते दामों पर खरीदकर  लेना बताया गया। वाह बिधौली खंडोली क्षेत्र में हॉस्टल में रहने वाले छात्रों को ऊंचे दामों पर बेचते थे। दोनों अभियुक्तों का पूर्व में भी आपराधिक मामला हैं।


Comments

Popular posts from this blog

बिल लाओ ईनाम पाओ योजना के तहत माह अक्टूबर और नवंबर के विजेता

चोरी की स्कूटी के साथ दो अरोपी को पकड़ा

कावड़िये को डूबने से बचाया एसडीआरएफ ने