बंजारा वाला के पास नाले के तेज बहाव में कार बही

 देहरादून – आपदा कंट्रोल रूम देहरादून द्वारा बंजारावाला काली मंदिर के पास सड़क पर पानी आ जाने के कारण एक कार नाले में फंस गई है जिसमें 2 व्यक्ति सवार थे। इस सूचना पर पोस्ट सहस्त्रधारा से हेड कांस्टेबल हर्षवर्धन कंडारी रेस्क्यू टीम के साथ तत्काल रेस्क्यू के लिए घटनास्थल के लिए रवाना हुई।  


 वाहन में 02 लोग सवार थे जिसमें से राहुल उम्र 29 वर्ष R/o राजपुर को ग्रामीणों व जिला पुलिस द्वारा सकुशल निकाल लिया गया था जबकि एक अन्य नमन उम्र 30 वर्ष R/o रायपुर के लिए सर्चिंग अभियान चलाया गया। रात्रि में उक्त युवक का कुछ पता नही चल पाया। एस डी आर एफ टीम द्वारा प्रातः पुनः सर्चिंग ऑपरेशन चलाया गया। गहन सर्चिंग के दौरान घटनास्थल से लगभग 05 किमी आगे पैदल सर्च करते हुए दूधली गांव जिला, देहरादून के पास से उस युवक का शव बरामद कर सिविल पुलिस के सुपर्द किया गया।

Comments

Popular posts from this blog

बिल लाओ ईनाम पाओ योजना के तहत माह अक्टूबर और नवंबर के विजेता

चोरी की स्कूटी के साथ दो अरोपी को पकड़ा

कावड़िये को डूबने से बचाया एसडीआरएफ ने