आठ वर्षीय बच्ची पर गुलदार का हमला एस डी आर एफ ने शव किया बरामद

 पिथौरागढ़ – कल रविवार की रात को डी सी आर  से सूचना प्राप्त हुई कि बजेठी गांव में एक बच्चे को गुलदार उठा ले गया है। इस सूचना पर पोस्ट पिथौरागढ़ से सब इंस्पेक्टर राजेश जोशी के हमराह रेस्क्यू टीम ततकाल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।


घटनास्थल पर स्थानीय लोगो द्वारा बताया गया कि लगभग 08 बजे गुलदार द्वारा बच्ची पर हमला किया गया और उठा कर ले गया, परिजनों संग स्थानीय लोग भी बच्ची को ढूंढ रहे है। बच्ची का नाम करिश्मा पुत्री पुष्कर विश्वकर्मा उम्र 08 वर्ष है।एस डी आर एफ टीम, फारेस्ट गॉर्ड व स्थानीय लोगो द्वारा रात भर सर्च करने के पश्चात उक्त बच्ची का शव घर से 50-60 मीटर नीचे गदेरे से बरामद कर सिविल पुलिस के सुपर्द कर दिया गया।

Comments

Popular posts from this blog

बिल लाओ ईनाम पाओ योजना के तहत माह अक्टूबर और नवंबर के विजेता

चोरी की स्कूटी के साथ दो अरोपी को पकड़ा

कावड़िये को डूबने से बचाया एसडीआरएफ ने